IPL 2022 - MI vs KKR हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
मुंबई इंडियंस vs केकेआर (Photo Credit - IPLT20)
मुंबई इंडियंस vs केकेआर (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 56वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जायेगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी मुंबई में शाम 7:30 बजे से होगा।

Ad

आईपीएल के 15वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने अभी तक 10 मैचों में सिर्फ दो जीत दर्ज की है और अंक तालिका में वो आखिरी स्थान पर हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 में से सिर्फ 4 ही मैच जीते हैं और अंक तालिका में नौवें स्थान पर हैं।

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। टीम ने अभी तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें केवल 2 ही मैचों में जीत मिली है और 8 में हार का सामना करना पड़ा है। अब अगर वो बचे हुए चारों मुकाबले जीत भी लें तब भी केवल 12 ही प्वॉइंट तक पहुंच पाएंगे। जबकि अन्य टीमें उनसे काफी आगे निकल जाएंगी। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली बड़ी हार के बाद अब केकेआर के लिए भी अंतिम-4 में जगह बनाना काफी मुश्किल है।

इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़ों के बारे में हम आपको बताते हैं।

मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1. हेड टू हेड आंकड़ों में मुंबई इंडियंस का का पलड़ा भारी है। मुंबई इंडियंस ने 22 और केकेआर ने 8 मैच जीते हैं।

2. दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबले में केकेआर ने जबरदस्त तरीके से मुकाबला जीता था।

3. केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक 902 रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाये हैं।

4. मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर की तरफ से सर्वाधिक 194 रन आंद्रे रसेल के नाम दर्ज हैं।

5. केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस के मौजूदा गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 15 विकेट लिए हैं।

6. मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर के लिए सर्वाधिक 23 विकेट सुनील नारेन ने चटकाए हैं।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications