IPL 2022 - MI vs PBKS हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
शिखर धवन का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के खिलाफ काफी अच्छा है (Photo Credit - IPLT20)
शिखर धवन का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के खिलाफ काफी अच्छा है (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2022 (IPL) का 23वां मुकाबला पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा। यह मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। अंक तालिका में पंजाब की टीम सातवें और मुंबई की टीम 10वें स्थान पर है।

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का अब तक का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। रोहित शर्मा की टीम को अब तक खेले गए चारों मैचों में पराजय का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस के लिए प्रमुख बल्लेबाजों की फॉर्म चिंता का विषय रही है। जबकि दूसरी तरफ पंजाब किंग्स ने चार में से दो मुकाबले जीते हैं और दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स में शिखर धवन, मयंक अग्रवाल और लियाम लिविंगस्टोन जैसे दिग्गज हैं। लिविंगस्टोन ने बेहतरीन फॉर्म दिखाई है।

आईपीएल 2022 के इस मुकाबले से पहले हम आपको इन दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़ों के बारे में बताते हैं।

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हेड टू हेड और आंकड़े और रिकॉर्ड

1.दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 28 मुकाबले हुए हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस ने 15 और पंजाब किंग्स ने 13 मैच जीते हैं।

2.इस सीजन दोनों टीमों के बीच ये पहला मुकाबला है।

3.मुंबई इंडियंस के वर्तमान प्लेयर्स में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा 740 रन बनाए हैं।

4.मुंबई इंडियंस के खिलाफ शिखर धवन ने अभी तक 26 आईपीएल पारियों में 38.14 की औसत से 801 रन बनाए हैं। इसमें पांच अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं। अगर वो 24 रन और बना लेते हैं तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

5.गेंदबाजी की अगर बात करें तो मुंबई इंडियंस के वर्तमान प्लेयर्स में पंजाब किंग्स के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने 19 विकेट लिए हैं।

Quick Links