मुंबई इंडियंस की खराब गेंदबाजी को लेकर ट्विटर पर जोरदार प्रतिक्रियाएं

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी इस बार अच्छी नहीं रही है
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी इस बार अच्छी नहीं रही है

मुंबई इंडियंस (MI) ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेलते हुए गेंदबाजी में खास प्रदर्शन नहीं किया। पंजाब की टीम ने कमजोर गेंदबाजी का फायदा उठाते हुए 198 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। मुंबई इंडियंस की टीम से बुमराह और मुरुगन अश्विन ने कम रन दिए, बाकी सब गेंदबाजों की धुनाई हुई।

शिखर धवन ने 50 गेंद में 70 रन बनाए। उनके अलावा मयंक अग्रवाल ने भी 52 रनों की पारी खेली। जितेश शर्मा ने भी तेज बैटिंग करते हुए पंजाब के लिए नाबाद 30 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस की खराब गेंदबाजी को लेकर ट्विटर पर जोरदार प्रतिक्रियाएँ आई।

(मुरुगन और बुमराह के अलावा इस सीजन मुंबई की गेंदबाजी में कुछ नहीं है)

(मुंबई इंडियंस एक गेंदबाज के साथ आईपीएल में खेलने का प्रयास कर रही है)

(इस सीजन में सभी टीमों को युवा भारतीय प्रतिभाओं के लिए तैयारी और अभ्यास करना चाहिए। आप दिग्गजों के विकेट ले रहे हैं लेकिन युवा अकेले दम पर गेम जीत रहे हैं)

(मुंबई इंडियंस फैन्स चिंता मत करो..ओडियन स्मिथ यहाँ चेज में सहयोग करने के लिए हैं)

(मैं इस सीजन मुंबई के प्रदर्शन से थक गया हूँ, खासकर गेंदबाजी से)

(थम्पी इस टीम में क्या कर रहे हैं)

(लॉर्ड थम्पी, मुंबई में काफी लॉर्ड हैं)

Quick Links

Edited by Naveen Sharma