IPL 2022 - MI vs RR हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस (Photo Credit - IPLT20)
राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2022 (IPL) में आज डबल हेडर मुकाबला है और पहला मैच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला जाएगा। ये मैच दोपहर 3:30 बजे से डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की टीम को जहां अपनी पहली जीत की तलाश है तो वहीं राजस्थान रॉयल्स दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

Ad

आईपीएल के 15वें सीजन के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, वहीं राजस्थान रॉयल्स ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। मुंबई इंडियंस के लिए इशान किशन इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव के आने से टीम की बल्लेबाजी और मजबूत होगी। हालांकि टीम गेंदबाजी पर ध्यान देना चाहेगी, जिसकी वजह से पहले मैच में उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

राजस्थान रॉयल्स की अगर बात करें तो उनके गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों फॉर्म में हैं। संजू सैमसन ने पहले मुकाबले में अपनी धुआंधार पारी से विरोधियों को कड़े संकेत दिए हैं। इसके अलावा जोस बटलर भी अच्छे लय में दिखाई दे रहे हैं। इसलिए दोनों टीमों के बीच हमें आज रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड डू हेड आंकड़ों के बारे में हम आपको बताते हैं।

MI vs RR हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1.हेड हू हेड आंकड़ों में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच कांटे की टक्कर है। मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 14 तो राजस्थान रॉयल्स ने 12 मुकाबलों में जीत हासिल की है। एक मुकाबला रद्द हुआ है।

2.पिछले 8 मुकाबलों में से राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 5 बार हराया है।

3.पिछले सीजन की अगर बात करें तो दोनों ही मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को मात दी थी।

4. मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा 526 रन बनाए हैं। रोहित अब तक राजस्थान के खिलाफ दो अर्धशतक लगा चुके हैं जिसमें 73 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

5. राजस्थान रॉयल्स के वर्तमान खिलाड़ियों में कप्तान संजू सैमसन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा 491 रन बनाए हैं।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications