IPL 2022, MI vs RR: नौवें मैच का प्रीव्यू, सीधा प्रसारण, पिच और मौसम की जानकारी

मुंबई इंडियंस की टीम को पहली जीत की तलाश है
मुंबई इंडियंस की टीम को पहली जीत की तलाश है

आईपीएल (IPL) में शनिवार को डबल हेडर होगा। इसमें सीजन का नौवां मैच दोपहर को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला जाएगा। मुंबई को सीजन की पहली जीत की तलाश है। वहीँ राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रनों के बड़े अंतर से हराते हुए पहले मैच में जीत हासिल की थी। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे हैं। पिछले मैच की तरह ही राजस्थान इस बार खेलना चाहेगी। मुंबई इंडियंस को अपनी गेंदबाजी में सुधार करना होगा। सूर्यकुमार यादव का आना एक प्लस पॉइंट है।

मुंबई और राजस्थान के बीच आईपीएल में अब तक 25 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें मुंबई को 13 और राजस्थान को 11 मुकाबलों में जीत हासिल करने का मौका मिला है। एक गेम बेनतीजा रहा है। इस बार के इस मैच में कांटे की टक्कर की उम्मीद की जा सकती है। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और बुमराह पर नज़रें रहेंगी। वहीँ संजू सैमसन और रविचंद्रन अश्विन राजस्थान रॉयल्स के लिए अहम खिलाड़ी रहेंगे। दोनों टीमें सुदृढ़ दिख रही है और किसी भी टीम को जीत मिल सकती है।

संभावित एकादश

Mumbai Indians

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, किरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स/फैबियन एलेन, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बेसिल थम्पी।

Rajasthan Royals

जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडीक्कल, संजू सैमसन, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, नाथन कूल्टर नाइल/जेम्स नीशम, रवि अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।

पिच और मौसम की जानकारी

डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच में गेंदबाजों के लिए मदद देखी जा सकती है। केकेआर और आरसीबी के मैच में स्कोर कम रहा था। इस बार भी कुछ वैसा ही हो सकता है। जीत दर्ज करने के लिए 160 रन का स्कोर बनाना सही रहेगा।

मैच का सीधा प्रसारण

भारतीय समय के अनुसार इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर होगी। इसे डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर मैच लाइव देखा जा सकता है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by निरंजन