मुंबई इंडियंस ने दिग्गज खिलाड़ी को किया बाहर, राजस्थान रॉयल्स की पहले बल्लेबाजी 

RR vs MI, 44वां मुकाबला (Photo: IPL)
RR vs MI, 44वां मुकाबला (Photo: IPL)

IPL 2022 के 44वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस के खिलाफ (RR vs MU) मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

मुंबई इंडियंस की टीम में दो बदलाव हुए हैं। डेवाल्ड ब्रेविस और जयदेव उनादकट की जगह टिम डेविड और कुमार कार्तिकेय को शामिल किया गया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस, IPL 2022 मैच के लिए प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स

जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान एवं विकेटकीपर), डार्ल मिचेल, शिमरन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन और प्रसिद्ध कृष्णा।

मुंबई इंडियंस

इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, किरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, कुमार कार्तिकेय, डेनियल सैम्स, राइली मेरेडिथ और जसप्रीत बुमराह।

Quick Links