IPL 2022 - RCB vs MI हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

जानिये रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस के बीच किसका पलड़ा भारी है
जानिये रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस के बीच किसका पलड़ा भारी है

आईपीएल 2022 के 18वें मुकबले में फाफ डू प्लेसी की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का सामना रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (MI) होगा। यह मुकाबला पुणे के एमसीएए स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। आरसीबी ने अपने तीन में से दो मुकाबले जीते हैं, जबकि मुंबई अपने तीनों मुकाबले हार कर आ रही है।

आरसीबी के लिए यह सीजन काफी अच्छा अभी तक साबित हुआ है। फाफ डू प्लेसी कप्तान के तौर पर टीम को काफी अच्छे ढंग से चला रहे हैं। टीम काफी संतुलित लग रही और अगर विराट कोहली भी फॉर्म में आ गए तो टीम काफी मजबूत हो जायेगी। इस मुकाबले में मैक्सवेल की भी वापसी हो रही है। दूसरी तरफ मुंबई की टीम के पास कई समस्याएं हैं। रोहित शर्मा की फॉर्म भी खराब है, वहीं गेंदबाजी विभाग भी पूरी तरह से अभी तक नाकाम रहा है। ऐसे में देखना होगा कि रोहित क्या योजना बनाकर आते हैं।

आज RCB vs MI मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड डू हेड आंकड़ों के बारे में हम आपको बताते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1. हेड टू हेड आंकड़ों में मुंबई का पलड़ा भारी है। मुंबई ने 17 और आरसीबी ने 12 मैच जीते हैं।

2. पिछले पांच मुकाबलों में आरसीबी ने तीन बार बाजी मारी है, वहीं मुंबई को दो मुकाबलों में जीत मिली है।

3. मुंबई के खिलाफ आरसीबी की तरफ से सर्वाधिक 721 रन विराट कोहली के नाम दर्ज हैं।

4. मुंबई इंडियंस के लिए आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा 551 रन किरोन पोलार्ड ने बनाये हैं।

5. आरसीबी के लिए मौजूदा गेंदबाजों में हर्षल पटेल ने सर्वाधिक 15 विकेट मुंबई के खिलाफ लिए हैं।

6. आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 24 विकेट चटकाए हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar