IPL 2022, RCB vs MI: 18वें मैच का प्रीव्यू, सीधा प्रसारण, पिच और मौसम की जानकारी

रोहित शर्मा की टीम को जीत की जरूरत है
रोहित शर्मा की टीम को जीत की जरूरत है

आईपीएल (IPL) में शनिवार को 18वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा नहीं रहा है। लगातार तीन मैचों में मुंबई को पराजय का सामना करना पड़ा है। शनिवार को डबल हेडर का यह दूसरा मुकाबला है। मुंबई इंडियंस की टीम तालिका में नौवें स्थान पर है।

Ad

आरसीबी ने अपने पिछले मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में जीत दर्ज की थी। दिनेश कार्तिक ने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। फाफ डू प्लेसी ने भी कुछ मौकों पर अपने बल्ले से धाकड़ खेल का प्रदर्शन किया। वहीँ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला अब तक नहीं चला है। मुंबई इंडियंस के पास एक बड़ी चुनौती रहेगी।

दोनों ही टीमों को देखा जाए तो मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स और बेसिल थम्पी जैसे गेंदबाज हैं। वहीँ आरसीबी के पास मोहम्मद सिराज, वनिंदु हसारंगा आदि गेंदबाज हैं। हसारंगा की स्पिन गेंदबाजी ने विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया है। देखना होगा कि मुंबई के खिलाफ उनका प्रदर्शन कैसा रहेगा। दोनों टीमों एक बीच एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

संभावित एकादश

Royal Challengers Bangalore

फाफ डू प्लेसी (कप्तान), दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, वानिन्दु हसारंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, शाहबाज अहमद, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज

Mumbai Indians

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, किरोन पोलार्ड, डेवाल्ड ब्रेविस, फेबियन एलन, बेसिल थंपी, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और टाइमल मिल्स

पिच और मौसम की जानकारी

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान पर टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया जा सकता है। पहले खेलने वाली टीम को कम से कम 180 रनों का स्कोर हासिल करना होगा। ओस का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मैच का सीधा प्रसारण

भारतीय समय के अनुसार मैच का सीधा प्रसारण शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगा। इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications