मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी हार के बीच आरसीबी के युवा बल्लेबाज ने की छक्कों की बारिश 

RCB vs MI, 18वां मैच (Photo: IPL)
RCB vs MI, 18वां मैच (Photo: IPL)

IPL 2022 के 18वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस की यह लगातार चौथी हार है। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 151-6 का स्कोर खड़ा किया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस लक्ष्य को तीन विकेट खोकर 19वें ओवर में हासिल कर लिया। अनुज रावत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। RCB की टीम में सिर्फ एक बदलाव हुआ है। ग्लेन मैक्सवेल को शरफेन रदरफोर्ड की जगह टीम में शामिल किया गया है। मुंबई इंडियंस की टीम दो बदलाव हुए हैं। जयदेव उनादकट और रमनदीप सिंह को टीम में शामिल किया गया और वो सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेले। टाइमल मिल्स और डैनियल सैम्स को बाहर कर दिया गया।

मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और इशान किशन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावरप्ले तक टीम का स्कोर 49-0 तक पहुंचाया। हालांकि 50 के स्कोर पर रोहित शर्मा (15 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन) आउट हुए। यहां से मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई और 62 के स्कोर आधी टीम प्वेलियन लौट गई। इशान किशन (28 गेंदों में 26 रन), तिलक वर्मा (0), डेवाल्ड ब्रेविस (11 गेंदों में 8 रन) और किरोन पोलार्ड (0) कुछ खास नहीं कर पाए। सूर्यकुमार यादव और रमनदीप सिंह ने पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन 13वें ओवर में हर्षल पटेल ने सिंह (12 गेंदों में 6 रन) को आउट करते हुए इस साझेदारी को तोड़ा।

सूर्यकुमार यादव ने एक छोर संभालते हुए तेज खेलना शुरू किया और इस बीच वो टीम के स्कोर को 100 के पार लेकर गए। सूर्य को उनादकट का अच्छा साथ मिला और इसी वजह से मुंबई इंडियंस की टीम सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुई। सूर्यकुमार ने सिर्फ 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मुंबई इंडियंस ने आखिरी 5 ओवरों में 49 रन बनाए, लेकिन आखिरी ओवर में वो सिर्फ 7 रन ही बना पाए। अंत में यादव (37 गेंदों में 68* रन, 5 चौके और 6 छक्के) और उनादकट (14 गेंदों में 13* रन) दोनों नाबाद लौटे।

इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 41 गेंदों में 72 रनों की साझेदारी हुई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए। आकाश दीप को भी एक विकेट मिला।

152 रनों का पीछा करते हुए आरसीबी ने सधी हुई शुरुआत की। अनुज रावत ने जरूर एक छोर संभाले रखा, लेकिन फाफ डू प्लेसी को संघर्ष करते हुए देखा गया। वो 24 गेंदों में 16 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में 50 के स्कोर पर आउट हुए। यहां से विराट कोहली और अनुज रावत ने जबरदस्त साझेदारी करते हुए ना सिर्फ टीम को संभाला बल्कि जीत के करीब लेकर गए। अनुज रावत ने 38वीं गेंद पर अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया। दोनों के बीच 80 रनों की साझेदारी हुई और रावत ने आउट होने से पहले अपनी टीम को मजबूत स्थिती में पहुंचा दिया था।

आउट होने से पहले युवा खिलाड़ी ने छक्कों की बारिश की। उन्होंने 47 गेंदों में 66 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 6 छक्के शामिल थे। आरसीबी को आखिरी तीन ओवरों में 21 रनों की जरूरत थी और विराट कोहली (36 गेंदों में 48 रन, 5 चौके) अपने अर्धशतक के करीब थे। हालांकि ब्रेविस ने 19वें ओवर में कोहली को आउट करते हुए आरसीबी को तीसरा झटका दिया। ग्लेन मैक्सवेल ने इसके बाद लगातार दो गेंदों में दो चौके लगाते हुए बैंगलोर को 7 विकेट से जबरदस्त जीत दिलाई। दिनेश कार्तिक (2 गेंदों में 7* रन, एक छक्का) भी अंत में नाबाद रहे।

IPL 2022 के 18वें मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डू प्लेसी (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), डेविड विली, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, किरोन पोलार्ड, बेसिल थंपी, जयदेव उनादकट, रमनदीप, जसप्रीत बुमराह और मुरुगन अश्विन।

Quick Links

Edited by Narender
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications