IPL 2022 - RR vs MI हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस (Photo Credit - IPLT20)
राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2022 (IPL) में आज डबल हेडर मुकाबला है और दूसरा मैच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला जाएगा। ये मैच शाम 7:30 बजे से मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की टीम को जहां अपनी पहली जीत की तलाश है तो वहीं राजस्थान रॉयल्स एक और जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

Ad

आईपीएल के 15वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम 8 मैचों में 6 जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, वहीं मुंबई इंडियंस अपने 8 के 8 मैच गंवा चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा के जन्मदिन के मौके पर मुंबई इंडियंस पहली जीत हासिल करना चाहेगी।

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं। जोस बटलर ने तीन शतकीय पारियां इस सीजन में खेली है। उनसे एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वहीं मुंबई इंडियंस के दोनों ही ओपनर फ्लॉप रहे हैं। राजस्थान की टीम गेंदबाजी में भी मजबूत नजर आ रही है।

इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड डू हेड आंकड़ों के बारे में हम आपको बताते हैं।

RR vs MI हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1.हेड टू हेड आंकड़ों में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच कांटे की टक्कर है। मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 13 तो राजस्थान रॉयल्स ने 12 मुकाबलों में जीत हासिल की है। एक मुकाबला रद्द हुआ है।

2.पिछले 9 मुकाबलों में से राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 बार हराया है।

3.इस सीजन दोनों टीमों के बीच हुए पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 23 रनों से जीत हासिल की थी।

4. मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा 536 रन बनाए हैं। रोहित अब तक राजस्थान के खिलाफ दो अर्धशतक लगा चुके हैं जिसमें 73 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

5. राजस्थान रॉयल्स के वर्तमान खिलाड़ियों में कप्तान संजू सैमसन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा 521 रन बनाए हैं।

6.जोस बटलर ने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक जड़ा था।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications