IPL 2022, RR vs MI 44वें मैच का प्रीव्यू, सीधा प्रसारण, पिच और मौसम की जानकारी

मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन बुरी तरह फ्लॉप रही है
मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन बुरी तरह फ्लॉप रही है

आईपीएल (IPL) में शनिवार को डबल हेडर के दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन काफी ज्यादा खराब रहा है। इस साल उनको अब तक खेले गए सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई को अब भी पहली जीत की तलाश है। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम ने धाकड़ प्रदर्शन किया है। जोस बटलर ने तीन शतकीय पारियां इस सीजन में खेली है। राजस्थान रॉयल्स ने 8 मैचों में 6 जीत हासिल की है। तालिका में राजस्थान की टीम दूसरे नम्बर पर है।

Ad

मुंबई इंडियंस के लिए ओपनरों का फ्लॉप प्रदर्शन चिंता का विषय है। रोहित शर्मा और ईशान किशन के बल्ले से रन नहीं आए हैं। वहीँ किरोन पोलार्ड के साथ भी स्थिति कुछ इसी तरह की है। गेंदबाजी में भी बेसिल थम्पी और जयदेव उनादकट प्रभाव छोड़ने में विफल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोस बटलर के अलावा संजू सैमसन ने भी कुछ मौकों पर रन बनाए हैं। गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल धाकड़ रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स एक और जीत दर्ज करते हुए अभियान को आगे लेकर जाना चाहेगी। मुंबई की मौजूदा फॉर्म देखते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम फेवरेट है।

संभावित एकादश

Rajasthan Royals

संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, देवदत्त पडीक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, ट्रेंट बोल्ट, जेम्स नीशम, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप सेन

Mumbai Indians

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, किरोन पोलार्ड, डेवाल्ड ब्रेविस, डेनियल सैम्स, राइली मेरेडिथ, ऋतिक शौक़ीन, जसप्रीत बुमराह और जयदेव उनादकट

पिच और मौसम की जानकारी

डीवाई पाटिल स्टेडियम में शुरुआती मदद के लिए दोनों टीमें टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय ले सकती है। शाम के समय ओस का प्रभाव देखने को मिल सकता है और लक्ष्य का पीछा करना आसान हो सकता है। पहले खेलने वाली टीम को 180 से ज्यादा का स्कोर करना होगा।

मैच का सीधा प्रसारण

भारतीय समय के अनुसार मैच का सीधा प्रसारण शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगा। इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications