आईपीएल 2022 के लिए मुंबई पहुंचे विराट कोहली, फ्रेंचाइजी ने शानदार तरीके से किया स्वागत 

विराट कोहली आगामी सीजन बतौर खिलाड़ी खेलेंगे
विराट कोहली आगामी सीजन बतौर खिलाड़ी खेलेंगे

आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होनी है और उससे पहले सभी टीमें अपने-अपने कैंप लगा रही है और उनके खिलाड़ी ज्वाइन करने के लिए मुंबई पहुँच रहे हैं। इसी क्रम में आरसीबी (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम भी शामिल हो गया। कोहली आज मुंबई पहुँच गए हैं और अपनी टीम के साथ जुड़ गए हैं।

Ad

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दिग्गज खिलाड़ी के आगमन की पुष्टि की। विराट इस लीग के पहले सीजन से ही आरसीबी के साथ जुड़े रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने इंस्टाग्राम पर विराट की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा,

किंग कोहली पहुँच गए हैं। बस। यही खबर है।
Ad

आरसीबी के कई खिलाड़ी मुंबई पहुँच चुके हैं, जिसमें नए कप्तान फाफ डू प्लेसी का नाम भी शामिल है और इन सभी ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। विराट कोहली ने इस फ्रेंचाइजी की कई सालों तक कमान संभाली है लेकिन अब वह बतौर खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे।

आईपीएल 2022 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैचों का शेड्यूल

27 मार्च, पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शाम 7:30 बजे (डी० वाई० पाटिल स्टेडियम),

30 मार्च, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, शाम 7:30 बजे (डी० वाई० पाटिल स्टेडियम)

05 अप्रैल, राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शाम 7:30 बजे (वानखेड़े स्टेडियम)

9 अप्रैल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे (एमसीए स्टेडियम)

12 अप्रैल, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शाम 7:30 बजे (डी० वाई० पाटिल स्टेडियम)

16 अप्रैल, दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शाम 7:30 बजे (वानखेड़े स्टेडियम)

19 अप्रैल, लखनऊ सुपरजायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शाम 7:30 बजे (डी० वाई० पाटिल स्टेडियम)

23 अप्रैल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, शाम 7:30 बजे (ब्रेबोर्न स्टेडियम)

26 अप्रैल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स, शाम 7:30 बजे (एमसीए स्टेडियम)

30 अप्रैल, गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दोपहर 3:30 बजे (ब्रेबोर्न स्टेडियम)

4 मई, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शाम 7:30 बजे (एमसीए स्टेडियम)

08 मई, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दोपहर 3:30 बजे (वानखेड़े स्टेडियम)

13 मई, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स, शाम 7:30 बजे (ब्रेबोर्न स्टेडियम)

19 मई, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस, शाम 7:30 बजे (वानखेड़े स्टेडियम)

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications