इससे पहले वह मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मैच में केकेआर (KKR) के लिए युवा खिलाड़ी रसिक सलाम डार (Rasikh Salam Dar) ने डेब्यू किया है। जम्मू और कश्मीर से आने वाले इस पेसर को पुणे में खेले जा रहे मुकाबले के लिए केकेआर की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। उनको नीलामी में 20 लाख रूपये बेस प्राइस के साथ केकेआर ने खरीदा था।इस युवा खिलाड़ी का जन्म जम्मू और कश्मीर के कुलगाम में 5 अप्रैल 2000 को हुआ था। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस के लिए 2019 में खेले थे। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रसिक ने अपना डेब्यू किया था। 17 साल की उम्र में उन्होंने आईपीएल में अपना डेब्यू किया था।घरेलू क्रिकेट में उन्होंने 6 टी20 मैचों में कुल 4 विकेट अपने नाम किये। उनकी प्रतिभा और क्षमता को देखते हुए केकेआर ने अपनी टीम में शामिल किया और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में मैदान पर उतारने का निर्णय लिया।केकेआर ने इस सीजन अपने अभियान की बेहतरीन शुरुआत की है। तीन में से दो मैचों में जीत दर्ज कर तालिका में केकेआर ने दूसरा स्थान हासिल किया है। मुंबई के खिलाफ मैच में भी केकेआर का प्रयास जीत दर्ज करने का होगा।Mumbai Indians@mipaltan"Dewald Brevis kab khelega??" 🤔𝐃𝐞𝐰𝐚𝐥𝐝 𝐁𝐫𝐞𝐯𝐢𝐬 𝐚𝐚𝐣 𝐤𝐡𝐞𝐥𝐞𝐠𝐚 #OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians #KKRvMI7:05 AM · Apr 6, 20221346197"Dewald Brevis kab khelega??" 🤔𝐃𝐞𝐰𝐚𝐥𝐝 𝐁𝐫𝐞𝐯𝐢𝐬 𝐚𝐚𝐣 𝐤𝐡𝐞𝐥𝐞𝐠𝐚 👊💥#OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians #KKRvMI https://t.co/cTGolSvDypउधर मुंबई इंडियंस के लिए दक्षिण अफ्रीका के डेवॉल्ड ब्रेविस ने डेब्यू किया। बल्ले से उनके कौशल को देखते हुए मुंबई ने अपनी टीम में शामिल किया। उनको बेबी एबी के नाम से भी जाना जाता है। उनके तगड़े शॉट्स को देखते हुए यह नाम दिया गया है।ब्रेविस ने आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। टूर्नामेंट में उनके बल्ले से 506 रन आए थे। इसके लिए उन्होंने छह मैच खेले थे। टूर्नामेंट में उनके बल्ले से दो शतकीय पारियां देखने को मिली थी। कुछ मैचों में वह 90 पर आउट हुए थे, अन्यथा शतकों की संख्या और ज्यादा हो सकती थी।