IPL 2023 : मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर्स को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी, दिग्गज ने बताया बनाएंगे कितने रन 

रोहित शर्मा और इशान किशन की जोड़ी ने पिछले मैच में अच्छी शुरुआत दिलाई थी
रोहित शर्मा और इशान किशन की जोड़ी ने पिछले मैच में अच्छी शुरुआत दिलाई थी

IPL 2023 में आज 16वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच दिल्ली में खेला जाना है। इस मुकाबले में कुछ बड़े नाम एक्शन में नजर आएंगे। वहीं हर मैच से पहले भविष्यवाणी करने वाले पूर्व भारतीय खिलाड़ी और मशहूर हिंदी कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इस मुकाबले के लिए भी भविष्यवाणियां की हैं, जिनमें से एक मुंबई इंडियंस के ओपनर्स रोहित शर्मा और इशान किशन तथा दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और ओपनर डेविड वॉर्नर को लेकर है।

Ad

आज होने वाले मुकाबले में नजर आने वाली दोनों ही टीमों ने अभी तक जीत का खाता नहीं खोला है। ऐसे में आज जो भी जीतेगा उसे पहली जीत मिलेगी। मुंबई को पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया था, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को राजस्थान रॉयल्स ने हराया था।

रोहित और इशान के बल्ले से अभी तक कोई बड़ी पारी नहीं आई है, जबकि वॉर्नर ने कुछ अच्छी पारियां जरूर खेली हैं लेकिन उनका स्ट्राइक रेट सवालों के घेरे में रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले का प्रीव्यू करते हुए, अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने कहा कि डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा और इशान किशन बल्ले से उचित योगदान देंगे। उन्होंने कहा,

वॉर्नर, रोहित और इशान मिलकर 75 से ज्यादा रन बनाएंगे। मैं इन तीनों ओपनिंग बल्लेबाजों से रनों की उम्मीद कर रहा हूं। मैं थोड़ा और इंटेंट की भी उम्मीद कर रहा हूं।

मैच में लगेंगे 12 से ज्यादा छक्के और दिल्ली की होगी जीत - आकाश चोपड़ा

पूर्व भारतीय ओपनर का मानना है कि अरुण जेटली स्टेडियम छोटा है, इसी वजह से यहाँ 12 से अधिक छक्के लग सकते हैं। वहीं उन्होंने मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की जीत की बात कही है। चोपड़ा ने कहा,

यह एक छोटा मैदान है। इस मैदान पर 12 से ज्यादा छक्के लगने चाहिए। मैं बड़े स्कोर वाले मुकाबले की उम्मीद कर रहा हूं। मैं दिल्ली को जीतने के लिए कह रहा हूं। मैं यही कह रहा हूं, मुझे लगता है कि दिल्ली जीतेगी। अगर मुंबई जीतती है तो मुझे बुरा नहीं लगेगा। यह मेरे कार्यस्थल और मेरे जन्मस्थान के बीच की लड़ाई है। यह दिल और दिमाग के बीच की लड़ाई है, क्या किया जा सकता है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications