IPL 2023 - हार के बाद फाफ डू प्लेसी के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई...आवेश खान को भी मिली चेतावनी

फाफ डू प्लेसी के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई
फाफ डू प्लेसी के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसी (Faf du Plessis) के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई हुई। स्लो ओवर रेट के लिए उनके ऊपर जुर्माना लगाया गया। फाफ डू प्लेसी के ऊपर 12 लाख का जुर्माना लगा। इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आवेश खान को भी कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का दोषी पाया गया।

Ad

आरसीबी को इस आईपीएल सीजन की अपनी दूसरी हार झेलनी पड़ी। पहले खेलते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रनों का विशाल स्कोर बनाया। विराट कोहली, कप्तान फाफ डू प्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल ने धुआंधार पारियां खेलीं। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन की जबरदस्त पारियों के दम पर टार्गेट को आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर जाकर हासिल कर लिया।

फाफ डू प्लेसी के ऊपर लगा 12 लाख का जुर्माना

बैंगलोर की टीम गेंदबाजी के वक्त अपने ओवर रेट से पीछे चल रही थी। इसी वजह से आखिरी ओवर में टीम को एक और अतिरिक्त फील्डर को घेरे में लाना पड़ा। वहीं मैच के बाद फाफ डू प्लेसी के खिलाफ कार्रवाई भी हुई और उनके ऊपर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा आवेश खान के खिलाफ भी कार्रवाई हुई।

आईपीएल की तरफ से दोनों ही खिलाड़ियों को लेकर एक बयान जारी किया गया। इस बयान में कहा गया,

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को स्लो ओवर रेट के लिए फाइन किया गया है। ओवर रेट से सम्बंधित टीम की इस सीजन ये पहली गलती है और इसी वजह से कप्तान फाफ डू प्लेसी के ऊपर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के आवेश खान को भी कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का दोषी पाया गया है।

आपको बता दें कि आरसीबी के खिलाफ जीत के बाद आवेश खान ने अपना सेलिब्रेशन के चक्कर में अपना हेलमेट निकाल कर जमीन पर दे मारा था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications