IPL 2023 - गौतम गंभीर ने विराट कोहली को लगाया गले...फ्रेंचाइजी ने किया जबरदस्त ट्वीट

विराट कोहली और गौतम गंभीर (Photo Credit - LSG)
विराट कोहली और गौतम गंभीर (Photo Credit - LSG)

लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो विराट कोहली को गले लगाते नजर आ रहे हैं। लखनऊ ने आरसीबी को इस मुकाबले में हरा दिया और आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत हासिल की और इसके बाद गौतम गंभीर ने काफी गुस्से में सेलिब्रेट भी किया लेकिन इसके बाद वो और कोहली एक दूसरे को गले लगाते हुए देखे गए।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने चिन्नास्वामी में खेले गए मुकाबले में आरसीबी को आखिरी गेंद पर एक विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रनों का विशाल स्कोर बनाया। विराट कोहली, कप्तान फाफ डू प्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल ने धुआंधार पारियां खेलीं। ऐसा लगा कि ये स्कोर काफी बड़ा है और आरसीबी आसानी से जीत हासिल कर लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और लखनऊ ने मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन की धुआंधार पारियों के दम पर आखिरी गेंद पर जाकर जीत हासिल कर ली।

आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर लखनऊ को जीत के लिए एक रन चाहिए था और आवेश खान को हर्षल पटेल ने बीट भी करा दिया था लेकिन विकेटों के पीछे दिनेश कार्तिक सही तरह से गेंद को कलेक्ट नहीं कर पाए और इसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने बाई के रूप में एक रन ले लिया और लखनऊ की टीम जीत गई।

जैसे ही लखनऊ सुपर जायंट्स ने आरसीबी को हराया, वैसे ही गौतम गंभीर ने काफी गुस्से में सेलिब्रेशन किया और उन्होंने अपने मुंह पर उंगली रखकर क्राउड को चुप रहने का इशारा किया। हालांकि मैच के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर एक दूसरे से गले लगते हुए दिखाई दिए। लखनऊ फ्रेंचाइजी ने इस तस्वीर को ट्वीट भी किया। आप भी देखिए ये तस्वीर।

Ye IPL hai mere yaar, bas ishq mohabbat pyaar 💙❤️@GautamGambhir | @imVkohli | #RCBvLSG | #IPL2023 | #LucknowSuperGiants | #LSG | #GazabAndaz https://t.co/Kqnwbh5ICz

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Be the first one to comment