मुंबई इंडियंस में किरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या की जगह भरने के लिए हरभजन सिंह ने इन दो खिलाड़‍ियों पर लगाया दांव

किरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या के रहते मुंबई इंडियंस काफी मजबूत टीम थी
किरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या के रहते मुंबई इंडियंस काफी मजबूत टीम थी

आईपीएल 2023 (IPL 2023) का शुभारंभ 31 मार्च से होगा। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कोशिश अपने प्रदर्शन में सुधार करने की होगी। इस बार टीम में कई नए खिलाड़ी नजर आएंगे जबकि कुछ खिलाड़‍ियों की फैंस को कमी भी खलने वाली है।

पिछले साल हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस से रवानगी हुई थी। हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस ने अपने साथ जोड़ा था। हार्दिक पांड्या ने अपने नेतृत्‍व में गुजरात टाइटंस को पहली ही बार में आईपीएल खिताब दिलाया था।

इस साल किरोन पोलार्ड भी नहीं हैं। पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि हार्दिक और पोलार्ड की कमी को टिम डेविड व कैमरन ग्रीन भरने का काम करेंगे।

पोलार्ड अपने आईपीएल करियर की शुरुआत से मुंबई इंडियंस के साथ थे, लेकिन 2023 आईपीएल के लिए खिलाड़‍ियों की नीलामी में जब उन्‍हें मुंबई ने रिटेन नहीं किया तो कैरेबियाई ऑलराउंडर ने संन्‍यास ले लिया। पोलार्ड अब फ्रेंचाइजी के बल्‍लेबाजी कोच के रूप में काम कर रहे हैं।

हरभजन सिंह ने स्‍टार स्‍पोर्ट्स से बातचीत में कहा, 'मुंबई इंडियंस तब सफल होगी जब टिम डेविड वैसा प्रदर्शन करें, जैसा कि पोलार्ड करते थे और कैमरन ग्रीन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जैसा प्रदर्शन करें।'

भज्‍जी ने आगे कहा, 'हां, इन खिलाड़‍ियों में क्षमता है। मगर आईपीएल ऐसा टूर्नामेंट है, जहां आप पहले दिन से सकारात्‍मक शुरुआत करेंगे तो सीजन अच्‍छा बीतेगा। अगर आप शुरुआत में लय हासिल नहीं कर पाते हैं तो बहुत मुश्किलें बढ़ जाएंगी।'

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन में अपना सबसे खराब प्रदर्शन किया था। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में आखिरी स्‍थान पर थी। इस साल मुंबई इंडियंस को दमदार प्रदर्शन की उम्‍मीद रहेगी।

मुंबई इंडियंस की कोशिश छठा खिताब जीतने की होगी। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 में अपने अभियान की शुरुआत 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ करेगा।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications