IPL 2023 : "मुंबई इंडियंस की विरासत को दोबारा जीवित करने व युवाओं को बढ़ाने की जिम्‍मेदारी रोहित शर्मा की है", पूर्व दिग्‍गज क्रिकेटर का बयान

रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्‍तान हैं
रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान हैं

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम 30 अप्रैल का जोरदार जश्‍न मनाने की तैयारी में जुटी हुई है। कप्‍तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का 36वां जन्‍मदिन है और मुंबई इंडियंस की कप्‍तानी करते हुए उन्‍हें 10 साल पूरे हो चुके हैं। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व में ही पहली बार मुंबई इंडियंस ने 2013 में आईपीएल खिताब जीता था।

Ad

भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि कप्‍तान रोहित शर्मा की जिम्‍मेदारी है कि वो मुंबई इंडियंस की विरासत को दोबारा जीवित करें और फ्रेंचाइजी के लिए युवा प्रतिभाशाली खिलाड़‍ियों को तैयार करें।

पता हो कि रोहित शर्मा के नेतृत्‍व में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल खिताब जीते। 2013 के बाद 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई की टीम आईपीएल चैंपियन बनी।

हरभजन सिंह ने कहा कि मुंबई इंडियंस की अलग विरासत रही और प्रत्‍येक क्रिकेटर टीम का हिस्‍सा बने रहना चाहता है।

भज्‍जी ने स्‍टार स्‍पोर्ट्स से बातचीत में कहा, 'मुंबई इंडियंस की अलग विरासत रही है। प्रत्‍येक क्रिकेटर इस फ्रेंचाइजी का हिस्‍सा बनना चाहता है। भले ही इस साल स्थिति थोड़ी बदली हो, लेकिन रोहित शर्मा पर विरासत को दोबारा जीवित करने की जिम्‍मेदारी है। उनके पास भले ही कई युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हों, लेकिन यह रोहित शर्मा की जिम्‍मेदारी है कि वो इन्‍हें आगे बढ़ाएं।'

भारतीय टीम के पूर्व विस्‍फोटक ओपनर वीरेंदर सहवाग ने साथ ही कहा कि रोहित शर्मा को कप्‍तानी का बोझ उठाने के बजाय खुलकर खेलना चाहिए। सहवाग का मानना है कि मुंबई इंडियंस में प्‍लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की क्षमता है। पता हो कि आईपीएल 2023 में मुंबई ने सात मैचों में तीन जीत दर्ज की और वो प्‍वाइंट्स टेबल में 9वें स्‍थान पर काबिज है।

रोहित शर्मा को खुलकर खेलना चाहिए - वीरेंदर सहवाग

सहवाग ने स्‍टार स्‍पोर्ट्स पर बातचीत में कहा, 'मुंबई निश्चित ही दो मैच हारा, लेकिन उसके लिए अभी सबकुछ खत्‍म नहीं हुआ है। रोहित शर्मा को कप्‍तानी के दबाव में नहीं खेलना चाहिए। उन्‍हें अपना खेल खुलकर खेलना चाहिए। इस टीम में वापसी करने की क्षमता है। वो अभी भी प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई कर सकती है।'

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications