IPL 2023: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले मस्ती के मूड में नजर आए इशान किशन, देखें वीडियो

ईशान किशन ने किया भांगड़ा (फोटो क्रेडिट - MI Instagram)
इशान किशन ने किया भांगड़ा (फोटो क्रेडिट - MI Instagram)

आईपीएल (IPL) के 46वें मुकाबले में (3 मई) बुधवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड आईएस बिन्द्रा क्रिकेट स्टेडियम, मोहाली में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें जमकर तैयारियां कर रही हैं। इन्हीं तैयारियों के बीच मुंबई के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन मस्ती के मूड में नजर आए जिसका वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है।

मस्ती के मूड में नजर आए इशान किशन

मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन को भांगड़ा करके दिखाते हुए नजर आते हैं। वहीं इसके बाद वह मुंबई के खिलाड़ी तिलक वर्मा के साथ भी बैट को लेकर मजाक करते हुए नजर आते हैं। मुंबई इंडियंस के इस वीडियो में सबसे पहले कप्तान रोहित शर्मा प्रैक्टिस के लिए मैदान में एंट्री मारते हैं। वहीं इसके बाद वह बैटिंग के दौरान एक से बढ़कर एक शॉट लगाते नजर आते हैं।

रोहित के बाद इशान किशन शिखर धवन को भांगड़ा करके दिखाते हुए नजर आते हैं। वहीं मुंबई की पूरी टीम पंजाब के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान पर जमकर पसीना बहाते हुए नजर आती है। फ्रेंचाइजी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो के अंत में इशान किशन तिलक वर्मा के बैट को लेकर मजेदार बात करते हुए नजर आते हैं। इस बातचीत में इशान कहते हैं कि जैसे ही मैने उसका नया बैट लिया वह मैच बैट बन गया।

आप भी देखिये वीडियो :

बता दें कि मुंबई इंडियंस आईपीएल में फिर से फॉर्म में वापस लौट चुकी है। टीम ने 30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से मात दी थी। इस मुकाबले में टीम में टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक जड़ा था। वहीं मैच के आखिरी ओवर में टिम डेविड ने छक्कों की हैट्रिक लगाकर टीम को जबरदस्त जीत दिलाई थी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Be the first one to comment