IPL 2023 : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ नहीं खेलेंगे जोफ्रा आर्चर? मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर ने दिया बड़ा अपडेट 

जोफ्रा आर्चर ने चोट से उबरकर हाल ही में वापसी की है
जोफ्रा आर्चर ने चोट से उबरकर हाल ही में वापसी की है

आईपीएल (IPL) 2023 में सभी की निगाहें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) पर हैं, जो पिछला सीजन मिस करने के बाद, एक्शन में दिखने के लिया तैयार हैं। मुंबई इंडियंस को सीजन का अपना पहला मुकाबला 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB vs MI) के खिलाफ खेलना है और टीम के हेड कोच मार्क बाउचर (Mark Boucher) ने साफ़ कर दिया है कि आर्चर कल के मुकाबले में खेलने को तैयार हैं।

जोफ्रे आर्चर को 2021 में भारत दौरे पर चोट लग गई थी और इसके बाद उन्हें काफी लम्बे समय तक एक्शन से दूर रहना। उन्होंने साल की शुरुआत में वापसी की। उन्होंने पहले SA20 लीग में कुछ मुकाबले खेले फिर टीम के लिए बांग्लादेश दौरे पर भी हिस्सा लिया। अब वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलने को तैयार हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो भी आया था, जिसमें आर्चर को रोहित शर्मा और इशान किशन के खिलाफ गेंदबाजी करते देखा गया।

शनिवार को प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर ने जोफ्रा आर्चर के रविवार को खेलने की पुष्टि करते हुए कहा,

जोफ्रा कल के लिए सौ प्रतिशत तैयार है। उन्होंने ऑप्शनल अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया और उन्हें लगा कि वह आरसीबी के खिलाफ कल (दो अप्रैल) के मैच के लिए तैयार हैं। हम पिछले कुछ दिनों में उनकी प्रगति से वास्तव में खुश हैं क्योंकि वह यहां हैं।

पिछले सीजन की निराशा को भूलकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस से सभी को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी क्योंकि इस टीम ने पिछले सीजन निराश किया था। पांच बार की चैंपियन टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी और टीम ने अपने पहले आठ मुकाबलों में लगातार हार का सामना किया था। हालाँकि, इस बार मार्क बाउचर को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है और उन्होंने हाल ही में कहा था कि उनकी टीम प्लेऑफ के लिए नहीं बल्कि ट्रॉफी जीतने के लिए आई है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar