IPL 2023, MI vs KKR: 22वें मैच का प्रीव्यू, संभावित एकादश, पिच और मौसम की जानकारी, लाइव स्ट्रीम

मुंबई इंडियंस सीजन की दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी
मुंबई इंडियंस सीजन की दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी

IPL 2023 में रविवार को डबल हेडर का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और केकेआर (MI vs KKR) के बीच होगा। केकेआर को हाल ही में अपने घर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उनका प्रयास एक बेहतरीन जीत दर्ज करने का रहेगा। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराते हुए इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज की थी। इससे पहले मुंबई को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस को अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स ने पराजित किया था। ऐसे में इस बार दर्शकों का दिल जीतने की पूरी कोशिश रहेगी।

केकेआर ने इस सीजन अब तक दो मैचों में जीत हासिल करते हुए 4 अंक जुटाए हैं। मुंबई के पास दो ही अंक हैं। हालांकि रोहित शर्मा, इशान किशन, टिम डेविड और कैमरन ग्रीन जैसे बड़े नाम मुंबई में हैं। केकेआर के पास रहमानुल्लाह गुरबाज, जेसन रॉय, नितीश राणा और रिंकू सिंह हैं।

संभावित एकादश

Mumbai Indians

रोहित शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कैमरन ग्रीन, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरिडिथ/जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडॉर्फ।

KKR

जेसन रॉय, एन जगदीशन, नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, सुयश शर्मा, लोकी फर्ग्युसन, वरुण चक्रवर्ती।

पिच और मौसम की जानकारी

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन रहती है। टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया जा सकता है। पहले खेलने वाली टीम को 180 से ज्यादा रन बनाने के बारे में सोचना होगा। मौसम में कोई समस्या नहीं रहेगी। दिन में मैच होने के कारण थोड़ी गर्मी हो सकती है।

मैच का सीधा प्रसारण

भारतीय समय के अनुसार मैच दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा डिजिटिल में जियो सिनेमा एप्लीकेशन और वेबसाईट पर इस मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Quick Links

Edited by निरंजन