IPL 2023, MI vs RR: 42वें मुकाबले का प्रीव्यू, संभावित एकादश, पिच और मौसम, लाइव स्ट्रीम

मुंबई की टीम खराब फॉर्म से गुजर रही है
मुंबई की टीम खराब फॉर्म से गुजर रही है

IPL 2023 में रविवार के डबल हेडर में दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मैच में चेन्नई जैसी बड़ी टीम को हराया था। उनके हौसले निश्चित तौर पर बुलंद होंगे। रॉयल्स की टीम अच्छी फॉर्म में भी है। अब तक खेले गए 8 मुकाबलों में से 5 जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है। ऐसे में मुंबई के लिए काम आसान नहीं रहेगा।

मुंबई का प्रदर्शन इस सीजन अब तक फीका ही रहा है। तालिका में मुंबई इंडियंस की टीम नौवें स्थान पर है। मुंबई ने 7 में से 3 मैचों में जीत दर्ज की है। वानखेड़े स्टेडियम में घरेलू फैन्स के सामने मुंबई इंडियंस की टीम जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। रॉयल्स की फॉर्म को देखते हुए कहा जा सकता है कि मुंबई को हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करना पड़ेगा।

संभावित एकादश

Mumbai Indians

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, अर्जुन तेंदुलकर, राइली मेरेडिथ, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडॉर्फ

Rajasthan Royals

जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान) ध्रुव जुरेल, देवदत्त पडीक्कल, शिमरोन हेटमायर, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, कुलदीप यादव, एडम ज़म्पा

पिच और मौसम की जानकारी

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरुआती मदद गेंदबाजों के लिए होगी लेकिन बाद में पिच बैटिंग के लिए बेहतरीन रहेगी। स्पिनरों की भूमिका अहम होगी लेकिन छोटी बाउंड्री होने के कारण बल्लेबाजों को भी लाभ होगा। मौसम को लेकर कोई समस्या नज़र नहीं आ रही। एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा।

मैच का सीधा प्रसारण

भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे इस मुकाबले का टॉस होगा। मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर यह मैच लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा जियो सिनेमा एप और वेबसाईट पर भी मैच का सीधा प्रसारण होगा।

Quick Links

Edited by निरंजन
Be the first one to comment