IPL 2023, MI vs SRH: 69वें मैच का प्रीव्यू, संभावित एकादश, पिच और मौसम, लाइव स्ट्रीम

रोहित शर्मा की टीम के लिए करो या मरो वाला मैच है
रोहित शर्मा की टीम के लिए करो या मरो वाला मैच है

करो या मरो, यही वाली स्थिति मुंबई इंडियंस के लिए है। आईपीएल के अंतिम लीग मैच में मुंबई इंडियंस को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीतना ही होगा। जीतने के बाद भी प्लेऑफ़ में जगह सुनिश्चित नहीं कही जा सकती क्योंकि आरसीबी भी इस रेस में बनी हुई है। हालांकि मुंबई इंडियंस की टीम अपने घरेलू मैदान पर धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करती है। ऐसे में हैदराबाद के लिए मामला आसान नहीं होने वाला है।

इस सीजन मुंबई ने कुछ बड़े स्कोर पीछा करते हुए हासिल किये हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि हैदराबाद के खिलाफ भी मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज धमाका कर सकते हैं। हालांकि प्लेऑफ़ के लिए जरूरी मैच में मुंबई इंडियंस के ऊपर दबाव भी निश्चित रूप से रहने वाला है। देखना होगा कि दोनों ही टीमों की रणनीति इस मुकाबले में कैसी रहेगी।

संभावित एकादश

Mumbai Indians

इशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, ऋतिक शौकीन, क्रिस जोर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ, आकाश मधवाल।

Sunrisers Hyderabad

अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, नीतिश रेड्डी, टी नटराजन।

पिच और मौसम की जानकारी

दोपहर में मुकाबला होने के कारण ओस का प्रभाव होने जैसी कोई बात नहीं रहेगी और पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी होगी। टॉस जीतकर 200 से ज्यादा का स्कोर तो बनाना ही होगा। मौसम को लेकर परेशानी की बात नहीं है। एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिल सकता है।

मैच का सीधा प्रसारण

भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे टॉस होना है। इसके बाद मुकाबले की शुरुआत 3 बजकर 30 मिनट पर होगी। टीवी पर यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आएगा। डिजिटल में जियो सिनेमा एप्लीकेशन और वेबसाईट पर यह मुकाबला लाइव देखा जा सकेगा।

Quick Links

Edited by निरंजन
Be the first one to comment