IPL 2023 -अर्शदीप सिंह ने तोड़ा स्टंप तो मुंबई पुलिस और पंजाब किंग्स के बीच ट्विटर पर छिड़ी जंग...हुई ये चौंकाने वाली बातचीत

Nitesh
मुंबई पुलिस और पंजाब किंग्स के बीच ट्विटर पर छिड़ी जंग
मुंबई पुलिस और पंजाब किंग्स के बीच ट्विटर पर छिड़ी जंग

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मुकाबले में जिस तरह की गेंदबाजी की उसकी काफी चर्चा हो रही है। अर्शदीप सिंह ने अपने जबरदस्त यॉर्कर से दो बार स्टंप तोड़ दिया। इसके बाद मुंबई पुलिस और पंजाब किंग्स के बीच ट्विटर पर एक अलग तरह की जंग छिड़ गई है।

दरअसल पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए आखिरी ओवर में 16 रन बनाने थे। सैम करन ने अर्शदीप सिंह को गेंदबाजी का जिम्मा सौंपा। अर्शदीप सिंह ने पहली गेंद पर एक रन दिया और दूसरी गेंद डॉट डाली। इसके बाद तीसरी गेंद पर एक सटीक यॉर्कर उन्होंने डाली और तिलक वर्मा को बोल्ड कर दिया। उनकी ये यॉर्कर इतनी तेज थी कि स्टंप ही टूट गया। वहीं चौथी गेंद पर भी उन्होंने मुंबई इंडियंस के इम्पैक्ट प्लेयर नेहाल वाढेरा को बोल्ड कर दिया। इस बार भी स्टंप दो टुकड़ों में बंट गया। इसके बाद आखिरी दो गेंद पर भी अर्शदीप ने केवल 1 रन दिया और अपनी टीम को जबरदस्त जीत दिला दी। पंजाब ने इस तरह से 13 रनों से जीत हासिल की।

पंजाब किंग्स और मुंबई पुलिस के बीच ट्विटर पर छिड़ी जंग

पंजाब किंग्स ने इसके बाद एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने मुंबई पुलिस को टैग किया और कहा कि हम एक जुर्म की रिपोर्ट लिखाना चाहते हैं।

Hey @MumbaiPolice, we'd like to report a crime. 👀 https://t.co/x9FVPbxHzy

वहीं मुंबई पुलिस फ्रेंचाइजी की तरफ से भी इसको लेकर जवाब आया। मुंबई पुलिस ने अपने ट्वीट में कहा कि कार्रवाई कानून तोड़ने के लिए होती है स्टंप तोड़ने के लिए नहीं।

Action is most likely to be taken on breaking the law, not stumps! twitter.com/PunjabKingsIPL…

आपको बता दें कि अर्शदीप सिंह ने इस मुकाबले में अपने 4 ओवरों के स्पेल में सिर्फ 29 रन देकर 4 विकेट लिए। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 6 विकेट पर 201 रन ही बना सकी।

Quick Links

Edited by Nitesh
Be the first one to comment