IPL 2023 :  पंजाब किंग्स की पहले बल्लेबाजी, मुंबई इंडियंस के प्रमुख गेंदबाज चोटिल होकर बाहर 

रोहित शर्मा और शिखर धवन मजेदार अंदाज में नजर आये
रोहित शर्मा और शिखर धवन मजेदार अंदाज में नजर आये

IPL 2023 का 46वां मुकाबला आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (PBKS vs MI) के बीच में मोहाली में खेला जाना है। टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। रोहित ने अपने फैसले को लेकर कहा कि मैंने शिखर धवन से पूछा कि क्या करना है। उन्होंने कहा कि पहले गेंदबाजी करो, इसलिए हम पहले गेंदबाजी करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह अच्छी पिच है, हमने लक्ष्य का अच्छी तरह से पीछा किया है, इसलिए हम अपने मजबूत पक्षों पर टिके रहेंगे। आप हमेशा चाहते हैं कि ऐसी पिचों पर आपके सामने स्कोर हो। संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण है, हमने पर्याप्त आईपीएल मैच खेले हैं, चीजें तेजी से बदल सकती हैं। मुंबई इंडियंस में एक बदलाव है और चोटिल राइली मेरेडिथ की जगह आकाश मढ़वाल को शामिल किया गया है।

वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करते। मुझे लगता है कि विकेट अच्छा लग रहा है, यह सूखा नहीं है, ज्यादा बदलाव नहीं होगा। पहले बल्लेबाजी करना और बड़ा स्कोर खड़ा करना अच्छा है। हम ऊर्जा को शांत और तनावमुक्त रखते हैं। मानसिक रूप से आपको तनावमुक्त रहने की जरूरत है, एक लीडर के रूप में मुझे यह सुनिश्चित करने की जरूरत है। पंजाब की टीम में दो बदलाव हैं। अथर्व तायडे और कगिसो रबाडा की जगह मैथ्यू शॉर्ट और नाथन एलिस आये हैं।

IPL 2023 के 46वें मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरण सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, सैम करन, शाहरुख़ खान, हरप्रीत बरार, ऋषि धवन, राहुल चाहर अर्शदीप सिंह

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प : नाथन एलिस, सिकंदर रजा, अथर्व तायडे, मोहित राठी, शिवम सिंह

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अरशद खान, नेहाल वढेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कार्तिकेय सिंह, आकाश मढ़वाल

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प : सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, विष्णु विनोद, रमनदीप सिंह

Quick Links