IPL 2023 : अपनी ही गेंद पर रविंद्र जडेजा ने लपका कमाल का कैच, बल्लेबाज भी रह गए हक्के-बक्के, देखें वीडियो

रवींद्र जडेजा ने पकड़ा कमाल का कैच (PC: Twitter)
रविंद्र जडेजा ने पकड़ा कमाल का कैच (PC: Twitter)

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) के बीच आज (8 अप्रैल) आईपीएल (IPL) 2023 का 12वां मुकाबला ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई की टीम ने पहले खेलते हुए सीएसके को 158 रनों का लक्ष्य दिया है। वहीं, इस मैच में एक बार फिर स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने अपना जलवा बिखेरा और अपनी फुर्तीली फील्डिंग के लिए जाने-जाने वाले सर जडेजा ने कमाल का कैच पकड़ कर कैमरन ग्रीन को चलता किया। ग्रीन ने इस गेंद पर सामने की ओर जोरदार शॉट लगाया था, लेकिन जडेजा ने अपनी फुर्ती से गेंद को एक हाथ से लपक लिया।

रविंद्र जडेजा ने पकड़ा कमाल का कैच

दरअसल, रवींद्र जडेजा मुंबई इंडियंस के खिलाफ पारी का 9वां ओवर करने आए थे। जडेजा ने इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर अपना कमाल दिखाया। जब ग्रीन ने इस गेंद पर सीधे गेंदबाज की तरफ जोरदार शॉट खेला। जडेजा ने अपनी फुर्ती दिखाते हुए गेंद की तरफ अपना हाथ अड़ा दिया। गेंद भी सीधे जाकर उनके हाथ में फंस गई। ग्रीन भी इस शानदार कैच को देखकर दंग रहे गए। वहीं, इस शॉट पर मैदानी अंपायर भी डर गए थे। जडेजा अगर इस कैच को नहीं पकड़ते तो गेंद अंपायर को भी लग सकती थी। वहीं, अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चेन्नई को मिला 158 रनों का लक्ष्य

वहीं, मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 157 रन बनाए। मुंबई के लिए इशान किशन ने 32 रन और टिम डेविड ने 31 रन बनाए। जबकि कप्तान रोहित शर्मा 21 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, चेन्नई की ओर से रविंद्र जडेजा ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। जबकि तुषार देशपांडे और मिचेल सैंटनर 2-2 विकेट लेने में सफल रहे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar