IPL 2023 - पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर मैच जिताने के बाद रिंकू सिंह ने अपने 5 छक्कों का किया जिक्र

रिंकू सिंह ने एक बार फिर केकेआर को दिलाई जीत (Photo Credit - IPLT20)
रिंकू सिंह ने एक बार फिर केकेआर को दिलाई जीत (Photo Credit - IPLT20)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने एक बार फिर टीम के लिए मैच फिनिश किया। इस बार पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर चौका लगाकर उन्होंने मैच जिताया। रिंकू सिंह ने इसको लेकर कहा कि वो आखिरी गेंद के बारे में नहीं सोचते हैं, बल्कि मेरिट के हिसाब से खेलते हैं। रिंकू के मुताबिक उन्होंने जो पांच छक्के लगाए थे वो भी गेंद के हिसाब से खेला था।

Ad

कोलकाता के इडेन गार्डेन मैदान में खेले गए मुकाबले में केकेआर ने पंजाब किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने इस टार्गेट को मैच की आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया।

केकेआर को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 26 रन चाहिए थे। आंद्रे रसेल ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 19वें ओवर में सैम करन के खिलाफ तीन छक्के जड़ दिए और इस ओवर में कुल मिलाकर 20 रन बने। आखिरी ओवर में टीम को सिर्फ छह ही रन चाहिए थे और पहली चार गेंद पर चार ही रन बने। पांचवीं गेंद पर रसेल ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन बीट हो गए। हालांकि इसके बावजूद वो रन लेने के लिए दौड़ पड़े लेकिन रन आउट हो गए। अब आखिरी गेंद पर 2 रन चाहिए थे और रिंकू सिंह ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। उन्होंने इस मैच में 10 गेंद पर नाबाद 21 रन बनाए।

मैं आखिरी ओवर में ज्यादा सोचता नहीं - रिंकू सिंह

मैच के बाद रिंकू सिंह ने बताया कि किस तरह दबाव में भी वो इस तरह के शॉट खेलने में कामयाब रहते हैं। उन्होंने कहा,

मैंने ये सोचा ही नहीं कि ये आखिरी गेंद है। यहां तक कि जब मैंने वो पांच छक्के लगाए थे, तब भी उस वक्त ज्यादा कुछ नहीं सोचा था। मैं केवल गेंद की मेरिट के हिसाब से खेल रहा था। मुझे अपने ऊपर विश्वास था कि मैं मैच फिनिश कर सकता हूं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications