IPL 2023 : अर्शदीप सिंह और हरप्रीत बरार के साथ मिलकर 'गब्बर' शिखर धवन ने किया भांगड़ा, देखिये वीडियो 

Snapshots: Shikhar Dhawan Instagram
Snapshots: Shikhar Dhawan Instagram

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम शुक्रवार (28 अप्रैल) को आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (PBKS vs LSG) से भिड़ेगी। पिछले तीन मैचों से धवन की जगह सैम करन टीम की कमान संभाल रहे हैं। हालाँकि, उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है और पंजाब ने दो मैचों में जीत दर्ज की है। LSG के विरुद्ध होने वाले आगामी मैच में शिखर धवन प्लेइंग XI का हिस्सा होंगे या नहीं इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। इस बीच धवन का एक वीडियो जरूर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं।

Ad

बता दें कि आईपीएल के 16वें चरण में बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन का बल्ला खूब चल रहा है। अब तक खेले चार मैचों में उन्होंने 116.50 की लाजवाब औसत से 233 रन बनाये हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 146.54 का रहा है। निश्चित तौर पर धवन की गैरमौजूदगी से टीम का संतुलन बिगड़ा है और फैंस जल्द से जल्द उनकी टीम में वापसी की कामना कर रहे हैं।

हालाँकि, टीम से बाहर होने के बावजूद धवन फैंस का मनोंरजन करना नहीं भूले हैं। शुक्रवार को बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो टीम के साथी अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और हरप्रीत बरार (Harpreet Brar) के साथ मिलकर पंजाबी गाने पर भांगड़ा करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान धवन ने अर्शदीप और हरप्रीत की तरह खुद भी अपने सिर पर पगड़ी बाँध रखी है और इसमें वो काफी जच भी रहे हैं। तीनों खिलाड़ी पंजाबी गाने पर अपने डांसिंग मूव्स दिखा रहे हैं।

आप भी देखिये वीडियो :

Ad

वीडियो पर हरभजन सिंह ने दी अपनी प्रतिकिया

टीम इंडिया के गब्बर के इस वीडियो पर पूर्व ऑफ़ स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, 'मजा आ गया, मेरे सिंह भाइयों। चक के रखना काम, जट्टा पग च जबरदस्त लग रेहा।'

हरभजन सिंह को PBKS टीम के खिलाड़ियों का वीडियो आया पसंद
हरभजन सिंह को PBKS टीम के खिलाड़ियों का वीडियो आया पसंद

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications