IPL 2023 : अर्जुन तेंदुलकर ने दिलाई मुंबई इंडियंस को जीत, सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी ओवर में किया कमाल 

अर्जुन तेंदुलकर ने आखिरी ओवर में काफी अच्छी गेंदबाजी की
अर्जुन तेंदुलकर ने आखिरी ओवर में काफी अच्छी गेंदबाजी की

हैदराबाद में खेले गए IPL 2023 के 25वें मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद को मुंबई इंडियंस ने 14 रन से हरा दिया। पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 192/5 का स्कोर बनाया, जवाब में सनराइज़र्स हैदराबाद एक गेंद शेष रहते 178 पर आउट हो गई। इस तरह मुंबई इंडियंस ने अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की।

Ad

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान रोहित शर्मा और इशान किशन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 4.4 ओवर में बोर्ड पर 41 रन लगा दिए। इस जोड़ी को टी नटराजन ने तोड़ा और रोहित 18 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। इशान ने 31 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 38 रनों की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव का बल्ला नहीं चला और वह 7 रन बनाकर 95 के स्कोर पर पवेलियन लौटे। बल्लेबाजी करने आये तिलक वर्मा ने आक्रामक रूख अपनाया और कैमरन ग्रीन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 28 गेंदों में 56 रन जोड़े। ये दोनों मुंबई के स्कोर को 150 के पार ले गए। तिलक ने सिर्फ 17 गेंदों में दो चौके और चार छक्के की मदद से 37 रन बनाये। ग्रीन जमे रहे और उन्होंने 33 गेंदों में अपना पहला आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। ग्रीन ने 40 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाये। वहीं टिम डेविड ने भी 16 रन का योगदान दिया। इस तरह मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा स्कोर बनाया। सनराइज़र्स हैदराबाद की तरफ से मार्को जानसेन ने दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइज़र्स हैदराबाद को 11 के स्कोर पर पहला झटका लगा। पिछले मैच में शतक लगाने वाले हैरी ब्रूक सिर्फ 9 रन बनाकर जेसन बेहरनडॉर्फ का शिकार बने। राहुल त्रिपाठी भी 7 रन बनाकर चलते बने। यहाँ से मयंक अग्रवाल और कप्तान एडेन मार्करम ने पारी को संभाला और स्कोर को 71 तक ले गए। मार्करम ने 22 रनों की पारी खेली। अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चला और वह सिर्फ 1 रन बनाकर पीयूष चावला का शिकार बने। हेनरिक क्लासेन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और 16 गेंदों में 36 रन बनाकर मैच को रोचक बना दिया। मयंक भी चलते बने और उनके बल्ले से 48 रन आये। आखिरी ओवर में सनराइज़र्स हैदराबाद को 20 रन बनाने थे और अर्जुन तेंदुलकर ने सिर्फ 5 रन दिए और अपना पहला आईपीएल विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications