IPL 2023 (IPL 2023) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Banglore) का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ 6 मई को है। इस मैच के लिए बैंगलोर की टीम दिल्ली पहुंच चुकी है। इसी कड़ी में बैंगलोर के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) भी दिल्ली में हैं और उन्होंने एक खास तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद हैं।दरअसल, विराट कोहली ने अनुष्का के साथ यह तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों ही दिल्ली की सड़कों पर कार में बैठकर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। विराट कोहली जहां सेल्फी ले रहे हैं, वहीं अनुष्का भी कैजुअल आउटफिट में काफी कूल नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए विराट ने कैप्शन में यह साफ किया कि वो दोनों दिल्ली में हैं। View this post on Instagram Instagram Postविराट की यह तस्वीर उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है और वो इस पोस्ट पर कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह दोनों साथ में काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से भी इस पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा कि आपके घर में आपका स्वागत है।बता दें, विराट कोहली दिल्ली से ही हैं और उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत भी दिल्ली से ही की थी। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व भी किया है और वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी के लिए भी खेले हैं। वहीं, विराट की इस पोस्ट पर फैंस लखनऊ के खिलाफ मुकाबले के दौरान हुई बहस को लेकर भी काफी कमेंट्स कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस मैच के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर पर फाइन लगाया गया था। इन दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना लगाया गया था। वहीं, नवीन उल हक पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगा था।