IPL 2023 : रविंद्र जडेजा के सामने उनके ही 'Sword Celebration' की नकल करते नजर आये डेविड वॉर्नर, वीडियो हुआ वायरल  

Photo courtesy: David Warner Instagram
Photo courtesy: David Warner Instagram

आईपीएल 2023 (IPL 2023) में बीते शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (CSK vs DC) के दौरान एक मजेदार वाकया हुआ। मैच में सीएसके के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) के बीच एक दूसरे की चुटकी लेने का एक पल दर्शकों को काफी पसंद आया। इस वाकये की वीडियो वॉर्नर ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की भी की और इस दौरान फैंस से एक सवाल भी पूछा।

इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत खराब रही थी लेकिन उनके कप्तान डेविड वॉर्नर एक छोर पर टिके हुए थे। तभी मैच के पांचवे ओवर की तीसरी गेंद पर यह मजेदार वाकया हुआ।

दरअसल, चाहर की इस गेंद पर वार्नर ने कवर की ओर एक शॉट खेला जिसके बाद वो एक रन लेने के लिए भागे। इससे पहले कि वो दूसरा रन लेते, गेंद रहाणे ने पकड़ ली और स्टंप्स की तरफ फेंकनी चाही। वॉर्नर इस दौरान क्रीज से निकल चुके थे। वो वहीं रुक गए और रहाणे के गेंद फेंकने का इंतजार करने लगे। वहीं रहाणे भी वॉर्नर के भागने का इंतजार कर रहे थे। तभी वॉर्नर ने भागने का एक्शन किया जिससे रहाणे ने गेंद फेंक दी और बाएं हाथ के बल्लेबाज वापस क्रीज पर लौट आये।

रहाणे द्वारा फेंकी गई गेंद को जडेजा ने दूसरी तरफ से पकड़ लिया। इसके बाद वॉर्नर ने फिर से भागने की कोशिश की लेकिन जडेजा भी रन आउट के लिए तैयार थे। तभी वॉर्नर अपने बल्ले से Sword Celebaration करने लगे जो जडेजा का जश्न मनाने का अंदाज है। इसके बाद दोनों ही खिलाड़ी हंसने लगे।

इस वीडियो को डेविड वॉर्नर ने अपने ऑफिशयल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया और कैप्शन में फैंस से पूछा,

किसने यह बेहतर किया?

वॉर्नर के इस पोस्ट पर फैंस मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उनका कहना है कि वॉर्नर और जडेजा ना सिर्फ अच्छे खिलाड़ी हैं बल्कि उनके मैदान में रहने से दर्शको का मनोरंजन भी होता रहता है। वहीं कई फैंस इस मैच में वॉर्नर द्वारा खेली गई पारी की तारीफ भी कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications