IPL 2023 : जोफ्रा आर्चर की तेजी के आगे रोहित शर्मा और इशान किशन बल्लेबाजी में हुए परेशान, देखें वीडियो

Jofra Archer (PC: Mumbai Indians Twitter)
Jofra Archer (PC: Mumbai Indians Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के 16वें सीजन का आगाज शुक्रवार (31 मार्च) से होने जा रहा है। सीजन का पहला मुकाबला गत चैंपियन गुजरात टाइंटस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। वहीं, पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम आगामी सीजन में छठा खिताब जीतने के लिए जमकर तैयारी कर रही है। मुंबई फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम के कप्तान रोहित शर्मा और इशान किशन नेट्स प्रैक्टिस में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की गेंदबाजी का सामना करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों बल्लेबाज इंग्लैंड के तेज गेंदबाज के सामने काफी संघर्ष करते दिखाई दे रहे हैं।

मुंबई की जर्सी में जोफ्रा आये एक्शन में नजर

मुंबई इंडियंस के शुक्रवार को अपने आधिकारिक अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जोफ्रा आर्चर पहली बार मुंबई इंडियंस की जर्सी में गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा और इशान किशन नेट्स में आर्चर की घातक गेंदबाजी का सामना करते दिखाई दे रहे है।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों बल्लेबाज मुश्किल से आर्चर की गेंदों का सामना कर पा रहे है। लंबी इंजरी के बाद वापसी कर रहे आर्चर को नेट्स में इस तरह की गेंदबाजी करते देख मुंबई के फैंस काफी खुश हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए फ्रेंचाइजी ने लिखा, ''पेश कर रहे हैं जोफ्रा का पहला ओवर मुंबई के कलर में।''

"Post bowling video Admin" - Presenting Jofra चा पहिला over in MI colors 😍💙#OneFamily #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #IPL2023 #TATAIPL @JofraArcher MI TV https://t.co/h2Y1KvEV1O

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ में खरीदा था। हालांकि, चोट के कारण वह 15वां सीजन नहीं खेल पाए थे जिसके बाद मुंबई फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2023 के लिए रिटेन किया। वहीं, अब आर्चर ने अपनी इस घातक गेंदबाजी से बता दिया है कि वह आगामी सीजन में खेलने के लिए पूरी तरफ से फिट हैं।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2023 में अपने अभियान की शुरुआत 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले से करेगी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Be the first one to comment