भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और विराट कोहली (Virat Kohli) लम्बे समय बाद बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में साथ में नजर आये। दोनों दिग्गजों के बीच हुई ये मुलाकात कई मिनटों तक चली और इस दौरान विराट और धोनी ने एक दूसरे के साथ मस्ती-मजाक भी करते दिखे, जिसका वीडियो आईपीएल (IPL 2023) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि विराट कोहली अपने पूर्व कप्तान धोनी की बातों को बड़े ध्यान से सुन रहे हैं। कुछ समय बाद दोनों खिलाड़ी आपस में किसी बात को लेकर खिलखिला कर हँसते हुए भी नजर आते हैं। आईपीएल ने दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट जरिये शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,द लीजेंडरी जोड़ी।आप भी देखें यह वीडियो:IndianPremierLeague@IPLA legendary duo @imVkohli 🤝 @msdhoni #TATAIPL | #RCBvCSK151942594A legendary duo 🙌@imVkohli 🤝 @msdhoni ❤️ 💛#TATAIPL | #RCBvCSK https://t.co/5sOQDkdBLbगौरतबल है कि कोहली और धोनी के बीच का रिश्ता हमेशा से ही खास रहा है। कोहली ने हमेशा धोनी को अपना कप्तान माना है और उन्होंने भी अपने ज्यादातर मुकाबले उनकी कप्तानी में खेले हैं। धोनी के बाद जब विराट को टीम की कप्तानी मिली थी तब भी कोहली अक्सर धोनी से सलाह लिया करते थे। कोहली जब बुरे दौर में थे तो वो धोनी ही थे जिन्होंने सबसे पहले उन्हें फोन किया था। इस बात का खुलासा कोहली खुद कर चुके हैं।वहीं कल खेले गए मैच की बात करें तो आरसीबी को सीएसके के हाथों 8 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने डेवन कॉनवे (83), अजिंक्य रहाणे (37) और शिवम दुबे (52) द्वारा खेली शानदार पारियों की मदद से 226/6 का स्कोर खड़ा किया था। जवाबी पारी में आरसीबी की ओर से कप्तान फाफ डू प्लेसी (62) और ग्लेन मैक्सवेल (76) ने तेजतर्रार पारियां खेलीं, लेकिन आरसीबी पूरे ओवर खेलकर 8 विकेट खोकर 218 रन ही बना पाई।