IPL 2023 : रोहित शर्मा आज कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हैं?

रोहित शर्मा आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं
रोहित शर्मा आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं

आईपीएल (IPL) 2023 का आज 22वां मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर कोलकाता को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। हालाँकि, मुंबई इंडियंस की तरफ से एक चौंकाने वाली चीज देखने को मिली और टॉस के दौरान नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) नहीं आये। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव आये, जो इस मुकाबले में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Ad

सूर्या से रवि शास्त्री ने रोहित की अनुपस्थिति के पीछे का कारण पूछा था। मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान ने बताया कि रोहित का पेट सही नहीं है, इसी वजह से वह आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं।

टॉस जीतकर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे, साथ ही रोहित के न खेलने को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

पहले गेंदबाजी करना पसंद करूंगा, विकेट सूखा लग रहा है। गेंद बाद में अच्छी तरह से बल्ले पर आती है। रोहित बाहर है, उनका पेट खराब है। अच्छा प्रदर्शन करने का समय आ गया है। हम एक बदलाव के साथ जा रहे हैं, डुआन जानसेन आए हैं।

मुंबई इंडियंस को अपने नियमित कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा की कमी खल सकती है। उन्होंने पिछले ही मैच में फॉर्म में वापसी की थी और 45 गेंदों में 65 रनों की पारी से अपनी टीम को मैच जिताया था और प्लेयर ऑफ़ द मैच भी बने थे।

बता दें कि मुंबई की टीम में आज दो खिलाड़ियों का डेब्यू हो रहा है। पिछले कई सीजन से टीम के साथ जुड़े अर्जुन तेंदुलकर का इन्तजार खत्म हुआ और आज उन्हें खेलने का मौका मिला है। वहीं डुआन जानसेन भी अपना डेब्यू कर रहे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), कैमरन ग्रीन, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौक़ीन, पीयूष चावला, डुआन जानसेन, राइली मेरेडिथ।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications