उन्होंने Mumbai Indians का फायदा किया...कैमरन ग्रीन के RCB में जाने को लेकर आया बड़ा बयान

IPL 2023: Qualifier 2 - Gujarat Titans v Mumbai Indians
IPL 2023: Qualifier 2 - Gujarat Titans v Mumbai Indians

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरन ग्रीन (Cameron Green) के मुंबई इंडियंस से आरसीबी (RCB) में जाने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। आकाश चोपड़ा के मुताबिक आरसीबी ने कैमरन ग्रीन का ट्रेड करके मुंबई इंडियंस को ही फायदा पहुंचाया है, क्योंकि इससे मुंबई इंडियंस के पास काफी पर्स खाली हो गया।

आईपीएल 2024 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बड़ा दांव लगाकर मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। इसके लिए बैंगलोर ने मुंबई को 17.5 करोड़ रूपये दिए हैं। कैमरन ग्रीन के जाने से मुंबई इंडियंस के पास एक बड़ा पर्स खाली हो गया और उसके बदले उन्होंने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ में ले लिया। अब मुंबई इंडियंस के पास हार्दिक पांड्या भी आ गए हैं और पर्स भी उनके पास काफी बचा है।

कैमरन ग्रीन का डील मुंबई इंडियंस के लिए ज्यादा फायदेमंद है - आकाश चोपड़ा

अपने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में आकाश चोपड़ा ने कैमरन ग्रीन के आरसीबी में जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

कैमरन ग्रीन अब आरसीबी में चले गए हैं और आप ये कह सकते हैं कि आरसीबी ने मुंबई के लिए एक बड़ा फेवर किया है। क्योंकि अगर ये डील ना हुई होती तो फिर हार्दिक वाली डील भी ना हो पाती। चीजें अचानक से बदल गईं। अगर बैंगलोर के नजरिए से देखें तो अगर वो हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में जाने की राह में रोड़ा बनते तो फिर ये खराब आइडिया नहीं होता। क्योंकि तब कैमरन ग्रीन को रिलीज करना पड़ता और ऑक्शन में शायद उनके लिए 17 करोड़ की बोली ना लगती।

आपको बता दें कि पिछले सीजन कैमरन ग्रीन ने 16 मैचों में 50.22 की शानदार औसत से 452 रन बनाये थे, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक उनके बल्ले से निकले थे। गेंदबाजी में भी ग्रीन ने छह विकेट झटके थे।

Quick Links

App download animated image Get the free App now