IPL Auction में मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस के बड़ी धनराशि पाने को लेकर दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज की आई प्रतिक्रिया, दबाव का किया जिक्र 

(Photo Courtesy: Cricket Australia)
(Photo Courtesy: Cricket Australia)

आईपीएल के ऑक्शन इतिहास में हमने कई खिलाड़ियों को बड़ी धनराशि पाते देखा है लेकिन पिछले साल 19 दिसंबर को कुछ ऐसा हुआ, जो अभी तक नहीं देखने को मिला। 2024 के सीजन के लिए हुए ऑक्शन (IPL 2024 Auction) में खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी ने 20 करोड़ के आंकड़े को भी पार किया। मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को 24 करोड़ से भी ज्यादा की धनराशि हाथ लगी। वहीं पैट कमिंस (Pat Cummins) को भी 20.50 करोड़ रुपये मिले। इन खिलाड़ियों के महंगे बिकने को लेकर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस (Chris Morris) ने प्रतिक्रिया दी है, जो खुद कभी ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी थे।

ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने लम्बे समय बाद आईपीएल ऑक्शन में अपना नाम भेजा था और उनको लेने के लिए फ्रेंचाइजियों के किसी भी हद तक जाने की उम्मीद थी और कुछ ऐसा ही देखने को मिला। आखिरी में कोलकाता नाइट राइडर्स 24.75 करोड़ की कीमत देकर बाएं हाथ के गेंदबाज को अपने साथ जोड़ा और उन्हें ऑक्शन इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी भी बना दिया। वहीं, पैट कमिंस को सनराइज़र्स हैदराबाद ने अपने साथ जोड़ा।

एएनआई से बात करते हुए क्रिस मॉरिस ने आईपीएल में खिलाड़ियों को बड़ी धनराशि मिलने पर ख़ुशी जताई लेकिन साथ ही कहा कि इससे प्रदर्शन का दबाव भी बढ़ता है। उन्होंने कहा,

यह शानदार है। बोली लगाना हमारे नियंत्रण से बाहर है। अगर आप क्रिकेट की तुलना अन्य खेलों से करते हैं तो यह शानदार है कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सबसे अधिक भुगतान किया जा रहा है। यह एक जबरदस्त उपलब्धि है लेकिन अतिरिक्त दबाव भी लाता है। लेकिन वे (कमिंस और स्टार्क) उस दबाव को झेल सकते हैं, यही कारण है कि उन्हें इतने पैसे में खरीदा गया। वे अभी वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और डिमांड में हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
App download animated image Get the free App now