3 खिलाड़ी जिनके डूबते करियर को IPL 2024 ने दिया सहारा, टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी चुना गया एक प्लेयर

इन प्लेयर्स का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा (Photo Credit - IPLT20)
इन प्लेयर्स का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा (Photo Credit - IPLT20)

3 Players Whose Career saved by IPL 2024 : आईपीएल 2024 का समापन होने वाला है। अब केवल क्वालीफायर और फाइनल मैच ही बचा है। इस सीजन के दौरान कई सारे खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया। कुछ नए खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया तो कुछ पुराने प्लेयर्स का प्रदर्शन अच्छा रहा। वहीं कई ऐसे भी खिलाड़ी रहे जिनका प्रदर्शन इस सीजन काफी अच्छा रहा और उसकी वजह से उनका चयन इंडियन टीम में भी हो सकता है।

Ad

हम आपको इस आर्टिकल में 3 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनके करियर को आईपीएल 2024 ने नई उड़ान दी।

3.यश दयाल (आरसीबी)

यश दयाल को आईपीएल 2023 के दौरान केकेआर के खिलाफ एक ही ओवर में 5 छक्के पड़े थे। रिंकू सिंह ने उनके एक ही ओवर में 5 छक्के जड़ दिए थे और इसके बाद से यश दयाल को उस सीजन ज्यादा मौके नहीं मिले थे और ऐसा लग रहा था कि उनका करियर अब खत्म हो जाएगा। हालांकि आईपीएल 2024 की नीलामी के दौरान आरसीबी ने यश दयाल को खरीदा और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर में 17 रन डिफेंड करके उन्होंने ना केवल आरसीबी को जीत दिलाई बल्कि प्लेऑफ में भी पहुंचाया। ओवरऑल अभी तक उन्होंने 13 मैचों में 15 विकेट लिए हैं।

2.रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स)

रियान पराग कई सीजन से राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे लेकिन लगातार फ्लॉप हो रहे थे। हालांकि आईपीएल 2024 का सीजन उनके लिए एकदम अलग साबित हुआ। उन्होंने अभी तक 13 मैचों में 531 रन बनाए हैं। उनका औसत 59 का और स्ट्राइक रेट 152.59 का रहा। रियान पराग ने की बेहतरीन पारियां राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलीं और इसी वजह से उनके टी20 वर्ल्ड कप टीम में भी चयन की चर्चा होने लगी थी। कह सकते हैं कि आईपीएल 2024 ने रियान पराग के करियर को एक नई रफ्तार दी है।

1.खलील अहमद (दिल्ली कैपिटल्स)

दिल्ली कैपिटल्स एक समय इंडियन टीम का हिस्सा हुआ करते थे लेकिन खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा था। इसके बाद वो वापसी नहीं कर पा रहे थे। हालांकि आईपीएल 2024 में दमदार प्रदर्शन के दम पर वो भारतीय टीम में दोबारा जगह बनाने में कामयाब रहे। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के रिजर्व प्लेयर्स की लिस्ट में रखा गया है। खलील अहमद ने आईपीएल 2024 के दौरान 14 मैचों में 17 विकेट चटकाए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications