IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ में जाने की संभावनाएं बढ़ीं, मुंबई इंडियंस को लग सकता है झटका !

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit - IPL)
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit - IPL)

IPL Playoffs Scenario : आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस (DC vs GT) के बीच हुए मैच के बाद प्लेऑफ के समीकरण एक बार फिर बदल गए हैं। दिल्ली ने गुजरात के खिलाफ काफी बड़ी जीत हासिल की और इसी वजह से वो अब इस रेस में मजबूती के साथ वापस आ गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के जबदस्त जीत का नुकसान मुंबई इंडियंस को हो सकता है। वो अंक तालिका में 9वें पायदान पर चले गए हैं।

आईपीएल 2024 में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को उनके ही होम ग्राउंड में बेहद आसानी से 6 विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार दूसरी जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम 17.3 ओवर में सिर्फ 89 रन बनाकर सिमट गई और इस टार्गेट को दिल्ली ने 8.5 ओवर में ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के नेट रन रेट में काफी सुधार हुआ है।

अगर हम प्वॉइंट्स टेबल की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स 7 मैचों में 3 जीत और 4 हार के साथ अंक तालिका में छठे नंबर पर पहुंच गई है। टीम एक समय मुंबई इंडियंस से भी नीचे थी लेकिन अब वो छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार के साथ 9वें पायदान पर है और एक बड़ा फासला दिल्ली और मुंबई के बीच आ गया है।

दिल्ली की टीम इस तरह प्लेऑफ में जा सकती है

दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक सात मैच खेले हैं और इस दौरान 6 अंक हासिल किए हैं। टीम के अभी 7 ही मैच और हैं। अगर दिल्ली की टीम ने 7 में से 6 मैच जीत लेती है तो फिर 18 अंकों के साथ वो प्लेऑफ में चले जाएंगे। हालांकि अगर टीम को 7 में से 5 ही मुकाबले में जीत मिलती है तो फिर उनके 16 अंक हो पाएंगे और ऐसी स्थिति में नेट रन रेट का सहारा लेना पड़ सकता है। टीम 14 अंकों के साथ भी प्लेऑफ में जा सकती है लेकिन उसके लिए दूसरी टीमों के नेट रन रेट पर निर्भर रहना पड़ सकता है।

मुंबई इंडियंस को हो सकता है ये नुकसान

मुंबई इंडियंस के 6 मैचों में 4 ही प्वॉइंट हैं। ऐसे में अगर वो तीन मैच और हार गए तो फिर उनके 14 ही प्वॉइंट हो पाएंगे। अगर मुंबई 8 में से 6 मुकाबले जीत लेती है तब भी उनके 16 ही प्वॉइंट होंगे। टीम का नेट रन रेट भी काफी खराब है। ऐसे में मुंबई इंडियंस को झटका लग सकता है। उन्हें कम से कम 7 मैच और जीतने होंगे।

Quick Links