IPL 2024 के 10 सबसे लंबे छक्के, दिनेश कार्तिक ने सभी दिग्गज बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी के दौरान (Photo Credit - BCCI)
दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी के दौरान (Photo Credit - BCCI)

IPL 2024 Longest Sixes : आईपीएल के 17वें सीजन के दौरान बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। अगर बात की जाए तो इस सीजन सबसे ज्यादा रन, एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के, सबसे ज्यादा बाउंड्री का रिकॉर्ड बन चुका है। बल्लेबाज हर एक मैच में अपनी बादशाहत साबित कर रहे हैं। इसी वजह से हमें कई बेहतरीन छक्के भी देखने को मिले हैं। अभी तक कई लंबे-लंबे छक्के आईपीएल 2024 में देखने को मिल चुके हैं।

हम आपको बताते हैं कि आईपीएल 2024 के 10 सबसे लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन - कौन से हैं।

1.दिनेश कार्तिक : 108 मीटर

दिनेश कार्तिक ने ये छक्का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में लगाया। उन्होंने टी नटराजन के खिलाफ 108 मीटर का छक्का जड़ दिया, जो आईपीएल 2024 का सबसे लंबा छक्का है।

2.हेनरिक क्लासेन : 106 मीटर

जिस मैच में दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 का सबसे लंबा छक्का लगाया, उसी मैच में हेनरिक क्लासेन ने इस सीजन का दूसरा सबसे लंबा छक्का जड़ा। उन्होंने 106 मीटर का सिक्स अपनी विस्फोटक पारी के दौरान लगाया।

3.निकोलस पूरन : 106 मीटर

लखनऊ सुपर जायंट्स के दिग्गज बल्लेबाज निकोलस पूरन ने आरसीबी के खिलाफ 106 मीटर का छक्का जड़ा था।

4.वेंकटेश अय्यर : 106 मीटर

केकेआर के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने आरसीबी के ही खिलाफ 106 मीटर का सिक्स लगाया था।

5.इशान किशन : 106 मीटर

मुंबई इंडियंस के ओपनर बल्लेबाज इशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 103 मीटर का छक्का लगाया था। ये मुकाबला भी काफी हाई-स्कोरिंग रहा था।

6.आंद्रे रसेल : 102 मीटर

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले केकेआर के आंद्रे रसेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 102 मीटर का सिक्स जड़ा था।

7.अभिषेक पोरेल : 99 मीटर

दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में ये कारनामा किया था।

8.ट्रैविस हेड : 98 मीटर

आईपीएल 2024 में तूफानी शतक लगा चुके ट्रैविस हेड ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 98 मीटर का छक्का जड़ा था।

9. शिखर धवन : 96 मीटर

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 96 मीटर का छक्का लगाया था।

10.आंद्रे रसेल : 96 मीटर

आंद्रे रसेल ने 96 मीटर का छक्का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगाया था।

Quick Links