IPL 2024 में कल का मैच किसने जीता ?

लखनऊ सुपर जायंट्स को मिली हार (Photo Credit - BCCI)
लखनऊ सुपर जायंट्स को मिली हार (Photo Credit - BCCI)

आईपीएल 2024 (IPL) का 26वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC) के बीच खेला गया। एकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने आसानी से लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में ही 4 विकेट खोकर टार्गेट को हासिल कर लिया। कुलदीप यादव को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स को लगातार हार के बाद पहली जीत मिली, जबकि लखनऊ की लगातार जीत का सिलसिला थम गया।

Ad

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया जो पूरी तरह से गलत साबित हुआ। टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक 13 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद देवदत्त पडीक्कल, मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन भी बुरी तरह फ्लॉप रहे और 66 रन तक टीम के 4 विकेट गिर गए। कप्तान केएल राहुल ने 22 गेंद पर 39 रन बनाए लेकिन मिडिल ऑर्डर में उन्हें किसी का साथ नहीं मिला।

लखनऊ की टीम सिर्फ 94 रन तक 7 विकेट गंवा चुकी थी। हालांकि इसके बाद आयुष बदोनी और अरशद खान ने आठवें विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। आयुष बदोनी ने 35 गेंद पर नाबाद 55 रन बनाए, जबकि अरशद ने 16 गेंद पर नाबाद 20 रनों की पारी खेली। दिल्ली की तरफ से कुलदीप यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए।

Ad

जेक-फ्रेजर मैकगर्क और ऋषभ पंत की धुआंधार पारी

टार्गेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स कभी भी मुश्किल में नहीं दिखी। पृथ्वी शॉ ने 22 गेंद पर 32 रन बनाए। जबकि टीम के नए विदेशी बल्लेबाज जेक-फ्रेजर मैकगर्क ने 35 गेंद पर 55 रन बनाए। वहीं कप्तान ऋषभ पंत ने 24 गेंद पर 41 रन बनाकर मैच को एकतरफा कर दिया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications