IPL 2024 में कल का मैच किसने जीता ?

MI ने RCB को हराया (Photo Credit - BCCI)
MI ने RCB को हराया (Photo Credit - BCCI)

आईपीएल 2024 (IPL) का 25वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI vs RCB) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने एकतरफा आरसीबी की टीम को 7 विकेट से हरा दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने इस टार्गेट को 15.3 ओवर में ही सिर्फ 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस तरह मुंबई इंडियंस ने सीजन की लगातार दूसरी जीत हासिल की। वहीं दूसरी तरफ आरसीबी को पांचवीं हार मिली।

Ad

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली 9 गेंद पर सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं कैमरन ग्रीन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए विल जैक्स भी सिर्फ 8 ही रन बना पाए। हालांकि इसके बाद रजत पाटीदार और कप्तान फाफ डू प्लेसी ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की।

फाफ डू प्लेसी ने 40 गेंद पर 61 और रजत पाटीदार ने 26 गेंद पर 50 रनों की पारी खेली। निचले क्रम में दिनेश कार्तिक ने 23 गेंद पर नाबाद 53 रन बनाकर टीम को 200 के करीब पहुंचा दिया। मुंबई इंडियंस की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में सिर्फ 21 रन देकर 5 विकेट लिए।

इशान किशन और सूर्यकुमार यादव के तूफान में उड़ी आरसीबी

टार्गेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को इशान किशन और रोहित शर्मा ने विस्फोटक शुरुआत दी। इन दोनों बल्लेबाजों ने 8.5 ओवर में ही 101 रनों की साझेदारी कर मैच को एकतरफा कर दिया। इशान किशन ने 34 गेंद पर 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 69 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 24 गेंद पर 38 रनों की पारी खेली। वहीं सूर्यकुमार यादव ने भी बेहतरीन कमबैक करते हुए मात्र 19 गेंद पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 52 रनों की पारी खेली। कप्तान हार्दिक पांड्या 6 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications