IPL 2024 में कल का मैच किसने जीता ?

लखनऊ सुपर जायंट्स की बेहतरीन जीत (Photo Credit - IPLT20)
लखनऊ सुपर जायंट्स की बेहतरीन जीत (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2024 (IPL) में रविवार, 7 अप्रैल को कुल मिलाकर दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच खेला गया। वहीं दूसरा मुकाबला एकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस (LSG vs GT) के बीच खेला गया। इन दोनों ही मैचों में मेजबान टीम ने जीत हासिल की।

Ad

पहले मुकाबले की अगर बात करें तो मुंबई इंडियंस ने एक हाई स्कोरिंग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 234 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 8 विकेट खोकर 205 रन ही बना पाई। इस तरह मुंबई ने सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। जबकि दिल्ली कैपिटल्स को एक और मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा ने 27 गेंद पर 49, इशान किशन ने 23 गेंद पर 42, हार्दिक पांड्या ने 39, टिम डेविड ने 45 और रोमारियो शेफर्ड ने सिर्फ 10 गेंद पर नाबाद 39 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से पृथ्वी शॉ ने 40 गेंद पर 66 और त्रिस्तन स्टब्स ने 25 गेंद पर 71 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

यश ठाकुर और क्रुणाल पांड्या ने दिलाई LSG को जीत

दूसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 163 रनों का स्कोर बनाया। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 130 रन पर ही सिमट गई। लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से यश ठाकुर और क्रुणाल पांड्या ने जबरदस्त गेंदबाजी की। यश ठाकुर ने सिर्फ 30 रन देकर 5 विकेट लिए और क्रुणाल पांड्या ने अपने 4 ओवरों के स्पेल में सिर्फ 11 रन देकर 3 विकेट चटकाए। यही वजह रही कि शुरुआती साझेदारी के बाद से गुजरात टाइटंस की टीम कभी भी मुकाबले में दिखी ही नहीं और उन्हें एक और हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स की ये लगातार तीसरी जीत है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications