IPL 2024: मुंबई इंडियंस के लिए 8 साल बाद खिलाड़ी ने झटका विकेट, ग्लेन मैक्सवेल ने बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड

Picture Courtesy: IPL Website
Picture Courtesy: IPL Website

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में IPL 2024 का 25वां मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खेला जा रहा है। MI vs RCB मुकाबले में आरसीबी की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। मुंबई ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव किया और पीयूष चावला की जगह श्रेयस गोपाल (Shreyas Gopal) को जगह दी। उन्होंने 8 साल के बाद मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में विकेट चटकाया और ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को अपना शिकार बनाया।

Ad

बता दें कि श्रेयस गोपाल ने 2016 में अपना पिछला मैच मुंबई इंडियंस के लिए खेला था। उन्होंने 17वें सीजन के 25वें मैच में आरसीबी की बल्लेबाजी के 13वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल को एलबीडब्लू आउट करके पवेलियन की राह दिखाई। मैक्सवेल डक पर आउट हुए और एक बार फिर मौजूदा सीजन में उनका खराब फॉर्म देखने को मिला।

ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले संयुक्त रुप से बने पहले बल्लेबाज

इसी के साथ दाएं हाथ के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह 17वीं बार आईपीएल में बिना खाता खोले आउट हुए। इस तरह मैक्सवेल आईपीएल में दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

ग्लेन मैक्सवेल ने अब तक आईपीएल में 130 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 25.24 की औसत से 2751 रन बनाये हैं और इस दौरान वह 17 बार खाता खोलने में नाकाम रहे। उनके अलावा रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक भी 17-17 बार अपने आईपीएल करियर में डक का शिकार हुए हैं।

इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर संयुक्त रूप से राशिद खान, मनदीप सिंह, पीयूष चावला और सुनील नारेन हैं, जो 16-16 बार डक पर आउट हुए हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से मनीष पांडे और अंबाती रायडू काबिज हैं। ये दोनों 14-14 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications