IPL 2024: एमएस धोनी के लोअर ऑर्डर में खेलने का असली सच आया सामने, वजह जानकर थाला के लिए बढ़ जाएगा सम्मान

एम एस धोनी को लेकर बड़ा खुलासा (Photo Credit - IPL)
एम एस धोनी को लेकर बड़ा खुलासा (Photo Credit - IPL)

MS Dhoni Injury : चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज एम एस धोनी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खबरों के मुताबिक एम एस धोनी इंजरी का शिकार हैं लेकिन इसके बावजूद वो मुकाबला खेल रहे हैं। धोनी को डॉक्टर मना कर चुके हैं लेकिन तब भी वो मैच खेल रहे हैं और इससे उनकी इंजरी और भी गहरी हो सकती है।

दरअसल धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में एम एस धोनी 9वें नंबर पर बैटिंग करने के लिए आए थे। इसके बाद उनके ऊपर काफी सवाल उठ रहे थे कि आखिर वो क्यों इतना नीचे बैटिंग करने के लिए आए। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने तो यहां तक भी कह दिया था कि धोनी को ड्रॉप कर देना चाहिए, क्योंकि इतना नीचे खेलने आने का कोई मतलब ही नहीं है।

एम एस धोनी की मांसपेशियों में खिंचाव है - रिपोर्ट

हालांकि अब एक खुलासा हुआ है, जिसके मुताबिक धोनी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और वो इंजरी का शिकार हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक धोनी की मांसपेशियों में खिंचाव है। इसी वजह से वो ज्यादा लंबी दौड़ नहीं लगा सकते हैं। ये चोट उन्हें आईपीएल के शुरुआत में ही लग गई थी और अगर टीम के सेकेंड विकेटकीपर डेवोन कॉनवे फिट होते तो धोनी अपने आपको ब्रेक दे देते। हालांकि कॉनवे भी इंजरी की वजह से बाहर हो गए और इसी वजह से धोनी ने इंजरी के बावजूद खेलने का फैसला किया।

एक सोर्स ने कहा,

हम वास्तव में अपनी बी टीम के साथ खेल रहे हैं। जो लोग एम एस धोनी की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें नहीं पता कि उन्होंने टीम के लिए क्या-क्या त्याग किए हैं।

एम एस धोनी ने पिछला आईपीएल भी इंजरी के साथ ही खेला था। वहीं आईपीएल खत्म होने के बाद उनका ऑपरेशन हुआ था। कहा जा रहा है कि उनका घुटना तो पूरी तरह से ठीक हो चुका है लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से वो ज्यादा तेज दौड़ नहीं सकते हैं। धोनी बल्लेबाजी के दौरान जितनी भी दौड़ लगाते हैं, उससे उनकी इंजरी बढ़ती ही जाती है। इसी वजह से रिस्क भी बढ़ता जा रहा है लेकिन धोनी ब्रेक नहीं लेंगे।

Quick Links

App download animated image Get the free App now