IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने किये बड़े बदलाव, मुंबई इंडियंस ने भी दिग्गज खिलाड़ी को किया बाहर

हार्दिक पांड्या और फाफ डू प्लेसी
हार्दिक पांड्या और फाफ डू प्लेसी

IPL 2024 के 25वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI vs RCB) का आमना-सामना है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है, जो पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का घरेलू मैदान भी है। मुंबई की टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पिच वैसी ही है, जैसी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में थी लेकिन मौसम को भी ध्यान में रखते हुए यह शाम में बल्लेबाजी के लिए बेहतर रहेगी। जीत से पहले और बाद में माहौल एक जैसा ही है और हर मैच में एक नई शुरुआत होती है। मुंबई इंडियंस ने एक बदलाव किया है और पीयूष चवला की जगह श्रेयस गोपाल आये हैं।

वहीँ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने कहा कि हमने कुछ चीजों को बदलने की कोशिश की है। हमारी योजना आज कुछ नए चेहरों को लाने और उन्हें मौका देने की है। हम जितना संभव हो उतना कम बदलाव करना चाहते हैं लेकिन जब आप खुद को इस स्थिति में पहुंचा देते हैं जहां आप अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेलते हैं, तो आपको एक साहसिक निर्णय लेना होगा। छठा मैच ऐसा करने का सही समय है। विराट निरंतरता के साथ उत्कृष्ट रहे हैं। फाफ ने बताया कि आरसीबी ने तीन बदलाव किये हैं। विल जैक्स, महिपाल लोमरोर और वी विजयकुमार टीम में आये हैं। इसके अलावा आकाश दीप को भी मौका मिला है।

IPL 2024 के 25वें मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डू प्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, रीस टॉपली, वी विजयकुमार, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोट्ज़ी, आकाश मधवाल

Quick Links

App download animated image Get the free App now