IPL के वो 4 मैच जब एमएस धोनी को पहली ही गेंद पर आउट होकर लौटना पड़ा पवेलियन, पंजाब किंग्स के खिलाफ रहे फ्लॉप

गोल्डन डक पर आउट हुए महेंद्र सिंह धोनी (Photo Courtesy: IPLt20.com)
गोल्डन डक पर आउट हुए महेंद्र सिंह धोनी (Photo Courtesy: IPLt20.com)

MS Dhoni Golden Duck: इंडियन प्रीमियर लीग के 53वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स (PBKS vs CSK) की टक्कर हुई। मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पंजाब को 28 रनों से मात दी। हालाँकि, इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला खामोश रहा। धोनी मैच में हर्षल पटेल की गेंद पर गोल्डन डक का शिकार बने। यह आईपीएल इतिहास में चौथी बार था जब धोनी गोल्डन डक पर आउट हुए हैं।

Ad

इस आर्टिकल में हम उन 4 मैचों का जिक्र करने जा रहे हैं, जब एमएस धोनी को पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।

Ad

4. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2010

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2010 में हुए इस मुकाबले में सीएसके के बल्लेबाजों ने आरआर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। सीएसके ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 246 रन बनाए थे। हालाँकि, टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहली ही गेंद पर राजस्थान के स्टार ऑलराउंडर शेन वॉटसन का शिकार बने थे। इस तरह धोनी ने पहली बार अपने आईपीएल करियर में गोल्डन डक दर्ज किया था।

3. मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 2015

आईपीएल 2015 का पहला क्वालीफ़ायर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था। इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187/6 का स्कोर बनाया था और जवाब में चेन्नई की टीम 162 पर ऑल आउट हो गई थी। सीएसके की पारी के दौरान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी बल्ले से फेल रहे और हरभजन सिंह की गेंद पर आउट होकर गोल्डन डक बनाया था।

2. गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 2023

आईपीएल 2023 का खिताबी मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था। मुकाबले में चेन्नई ने जीत दर्ज की थी। हालाँकि, महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला खामोश रहा था और वह बिना खाता खोले मोहित शर्मा की गेंद पर आउट हो गए थे। आईपीएल इतिहास में यह तीसरी बार था जब धोनी गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे थे।

1. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, 2024

पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट 167 रन बनाये और 28 रनों से जीत दर्ज की। चेन्नई की पारी के 19वें ओवर में महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने नंबर 9 पर आए। फैंस को पूरा भरोसा था कि धोनी बल्ले से धमाका करेंगे लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए और पहली ही गेंद का सामना करते हुए हर्षल पटेल की धीमी गति वाली यॉर्कर पर बोल्ड हो गए।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications