RCB vs CSK Playoffs Scenario : आईपीएल 2024 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। प्लेऑफ को देखते हुए आज का मैच सबसे ज्यादा अहम है। इस मैच में जिस भी टीम ने जीत हासिल की वो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। इसी वजह से दोनों ही टीमें हर-हाल में जीत दर्ज करना चाहेंगी। हालांकि आरसीबी को सिर्फ जीतने भर से काम नहीं चलेगा। उन्हें कुछ और समीकरण का भी ध्यान रखना होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स इस वक्त प्वॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। उनके 13 मैचों में 14 प्वॉइंट हैं। वहीं दूसरी तरफ आरसीबी छठे नंबर पर है। उनके 13 मैचों में 12 प्वॉइंट हैं। दोनों ही टीमों का नेट रन रेट काफी बढ़िया है लेकिन सीएसके का थोड़ा ज्यादा बेहतर है। इसी वजह से उनको इसका फायदा मिल सकता है।
अगर चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच मात्र 1 रन से भी जीत जाए या फिर 1 विकेट से जीत जाए तो फिर वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे, क्योंकि कोई दूसरी टीम फिर 16 प्वॉइंट तक नहीं पहुंच पाएगी। वहीं दूसरी तरफ आरसीबी के लिए समीकरण थोड़ा पेचीदा है। उन्हें केवल जीत भर से काम नहीं चलेगा, बल्कि एक बड़ी जीत की दरकार होगी। अगर आरसीबी 10 रन या 15 रन से जीतती है तो फिर वो बाहर हो जाएंगे।
आरसीबी को 18 रन से या 18.1 ओवर में दर्ज करनी होगी जीत
आरसीबी को अगर प्लेऑफ में क्वालीफाई करना है तो फिर ना केवल सीएसके को हराना होगा बल्कि जीत का अंतर भी ज्यादा रखना होगा। अगर टीम ने पहले बल्लेबाजी की तो उन्हें कम से कम 18 रनों से जीत हासिल करनी होगी और अगर बाद में बल्लेबाजी की तो 180 रन के टार्गेट को 18.1 ओवर में चेज करना होगा।
बारिश होने पर बदल जाएंगे आरसीबी के समीकरण
इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। ऐसे में अगर बरसात होती है तो फिर आरसीबी के लिए नए समीकरण बन जाएंगे। जितनी ज्यादा बारिश होगी, उतनी ज्यादा आरसीबी की मुश्किलें बढ़ती जाएंगी। इसी वजह से टीम चाहेगी कि मैच में बरसात बिल्कुल भी ना हो और पूरे मैच का आयोजन हो।
![आरसीबी का पूरा समीकरण](https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/05/15b19-17159145926814-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/05/15b19-17159145926814-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/05/15b19-17159145926814-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/05/15b19-17159145926814-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/05/15b19-17159145926814-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/05/15b19-17159145926814-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/05/15b19-17159145926814-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/05/15b19-17159145926814-1920.jpg 1920w)
![दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए आरसीबी का समीकरण](https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/05/0801d-17159147133357-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/05/0801d-17159147133357-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/05/0801d-17159147133357-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/05/0801d-17159147133357-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/05/0801d-17159147133357-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/05/0801d-17159147133357-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/05/0801d-17159147133357-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/05/0801d-17159147133357-1920.jpg 1920w)