IPL 2024: रियान पराग ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, आईपीएल इतिहास में ये कारनामा करने वाले बने 5वें खिलाड़ी

5 Uncapped Players with 500+ runs in an IPL Season (photos: BCCI/IPL)
5 Uncapped Players with 500+ runs in an IPL Season (photos: BCCI/IPL)

Riyan Parag 500 plus runs: वर्तमान समय में भारत में आईपीएल 2024 का घमासान जारी है, जिसका लीग चरण अब समापन की ओर बढ़ रहा है। मौजूदा सीजन में इस बार भी कई खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन के जरिये फैंस के साथ-साथ अपनी फ्रेंचाइजी को भी खुश किया। इसमें राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग का नाम भी शामिल है।

Ad

पराग इस सीजन में बेहतरीन लय में दिखे हैं। यही वजह है कि उन्होंने इस सीजन में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। पराग अब उन अनकैप्ड बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होनें एक आईपीएल सीजन में 500 या उससे अधिक रन बनाये हैं। इस आर्टिकल में हम उन सभी 5 अनकैप्ड बल्लेबाजों के बारे में चर्चा करेंगे, जिन्होनें ये कारनामा किया है।

आईपीएल के एक सीजन में 500 प्लस रन बनाने वाले 5 अनकैप्ड खिलाड़ी

5. रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स)

रियान पराग शॉट खेलते हुए (PC: Associated Press)
रियान पराग शॉट खेलते हुए (PC: Associated Press)

दाएं हाथ के बल्लेबाज रियान पराग ने 2019 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। हालाँकि, आईपीएल के 17वें सीजन में वो अपने असली रंग में दिखे। मौजूदा सीजन में रियान ने अब तक खेले 13 मैचों में 59 की औसत से 531 रन बनाये हैं। इसमें चार अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं।

Ad

4. यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स)

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर यशस्वी जायसवाल का नाम है। जायसवाल ने आईपीएल के 16वें सीजन में 14 मैचों में 48.08 की औसत से 625 रन बनाये थे। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतकीय पारियां निकली थीं। इसी प्रदर्शन की वजह से जायसवाल को पिछले साल अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का मौका मिला था।

3. इशान किशन (मुंबई इंडियंस)

इशान किशन (PC: BCCI)
इशान किशन (PC: BCCI)

मुंबई इंडियंस ने 2020 में आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी। उस सीजन में मुंबई को चैंपियन बनाने में इशान किशन ने अहम भूमिका अदा की थी। इशान ने 14 मैचों में 57.33 की औसत से 516 रन बनाये थे।

Ad

2. सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस)

मिस्टर 360 डिग्री बल्लेबाज यानी सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। 2012 में आईपीएल डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार ने आईपीएल 2018 में 14 मैचों में 36.57 की औसत से 512 रन बनाये थे। इस दौरान उनके बल्ले से चार अर्धशतक निकले थे।

1. शॉन मार्श (किंग्स XI पंजाब)

शॉन मार्श आईपीएल के एक सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। मार्श ने यह कारनामा आईपीएल के उद्घाटन सीजन में किंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए खेलते हुए किया था। उस सीजन में उन्होंने 11 मैचों में 68.44 की औसत से 616 रन बनाये थे और ऑरेंज कैप भी अपने नाम की थी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications