IPL 2024 : केकेआर ने 12 साल बाद मुंबई इंडियंस को वानखेड़े में हराया, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दी ये बड़ी प्रतिक्रिया

केकेआर की जीत पर श्रेयस अय्यर की प्रतिक्रिया (Photo Credit - BCCI)
केकेआर की जीत पर श्रेयस अय्यर की प्रतिक्रिया (Photo Credit - BCCI)

Shreyas Iyer on KKR Historic Win : कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में हराकर इतिहास रच दिया। केकेआर ने 12 साल बाद मुंबई इंडियंस को उनके होम ग्राउंड में हराया है। इससे पहले तक वो सिर्फ वानखेड़े में हार रहे थे लेकिन अब उन्होंने मुंबई को हराकर ये सिलसिला तोड़ दिया है। इस जबरदस्त सफलता से केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश नजर आए लेकिन उन्होंने ये कहकर चौंका दिया कि उन्हें इस रिकॉर्ड के बारे में पता ही नहीं था।

Ad

आईपीएल 2024 का 51वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केकेआर ने आसानी के साथ मुंबई इंडियंस को 24 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 19.5 ओवर में 169 रन बनाकर सिमट गई। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 18.5 ओवर में 145 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह केकेआर ने 12 सालों के बाद मुंबई के खिलाफ वानखेड़े में जीत हासिल की। इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से भी बाहर हो गई है। अब अगर वो अपने सभी मैच जीत भी लें, तब भी प्लेऑफ में नहीं जा पाएंगे।

श्रेयस अय्यर ने टीम को मिली जीत को लेकर दी प्रतिक्रिया

मैच के बाद बातचीत के दौरान केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम को मिली जबरदस्त जीत को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

हम इस वक्त प्लेऑफ के मुहाने पर खड़े हैं। अगर हम ये मुकाबला हार जाते तब कई सारी चीजों पर चर्चा होती। मुझे अभी भी इस आंकड़े के बारे में पता चला कि हम यहां पर मुंबई के खिलाफ पिछले 12 साल से नहीं जीते थे। मैं मिचेल स्टार्क से बात कर रहा था कि ये गेम हमारे लिए काफी अहम है।

आपको बता दें कि इस मैच से पहले केकेआर ने मुंबई इंडियंस को वानखेड़े में आखिरी बार साल 2012 में हराया था। उस मैच में सुनील नरेन ने जबरदस्त गेंदबाजी की थी। इस बार भी सुनील नरेन का प्रदर्शन बढ़िया रहा। ये वही साल था, जब केकेआर ने पहली बार आईपीएल का टाइटल जीता था। इस बार भी टीम ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार लग रही है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications