सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रनों का लगाया अंबार, IPL इतिहास का रिकॉर्ड स्कोर बनाकर RCB का रिकॉर्ड तोड़ा 

(Photo Courtesy: IPLt20.com)
(Photo Courtesy: IPLt20.com)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के आठवें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस (SRH vs MI) की टीम आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने रनों का अंबार लगा दिया है। सनराइजर्स की टीम ने में इतिहास रचते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में एक टीम द्वारा पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड बना दिया है।

सनराइजर्स हैदाराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 विकेट खोकर 277 रन बनाए। अपने इस पहाड़ जैसे टोटल के दमपर उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आरसीबी ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 263/5 का स्कोर बनाया था।

इंडियन प्रीमियर लीग में तीसरा सबसे बड़ा टोटल लखनऊ सुपर जायंट्स के नाम है। लखनऊ की टीम ने 2023 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 257/5 का स्कोर बनाया था। चौथे नंबर पर फिर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम आता है। आरसीबी ने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ 3 विकेट खोकर 248 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था।

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी की बात करें तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में टीम के हर बल्लेबाज ने तूफानी बल्लेबाजी की। हैदराबाद की ओर से सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हैड ने 24 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। हेड के बाद अभिषेक शर्मा के बल्ले से भी तूफानी पारी निकली। उन्होंने 23 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेली।

इसके बाद, आखिरी में हेनरिक क्लासेन का भी बल्ला जमकर चला। उन्होंने 34 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से तूफानी 80 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, एडेन मार्करम ने 28 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाये। इस तरह टीम एक रिकॉर्ड टोटल तक पहुंची।

Quick Links